हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैन्स का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है. टीजर के साथ रामानंद सागर की 'रामायण' की भी चर्चा होने लगी है.
Photo: Social Media
39 साल पहले जब रामानंद सागर ने 'रामायण' बनाई, तब दूर-दूर तक VFX और AI का जमाना नहीं था. शायद यही वजह है कि लोग आज तक रामानंद सागर की 'रामायण' से बाहर नहीं आ पाए हैं.
Photo: Social Media
दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाली 'रामायण' में अरुण गोविल प्रभु राम बनकर छाए, तो दीपिका चिखलिया माता सीता के रोल में दिलों में बस गईं.
Photo: Social Media
क्या आप जानते हैं पौराणिक शो ने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के साथ कई आम लोगों को भी चमकने का मौका दिया है. वो लोग जिनका एक्टिंग से कोई नाता नहीं था.
Photo: Social Media
'रामायण' में संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के प्राण बचाने वाले सुषेण वैद्य का रोल रमेश चौरसिया ने निभाया था. कम लोग जानते हैं कि वो इंदौर में पान की दुकान चलाते थे. सुषेण का रोल उन्हें अरविंद त्रिवेदी की बदौलत मिला था. रिपोर्ट के मुताबिक, अब वो इस दुनिया में नहीं हैं.
Photo: Screengrab
'रामायण' में राक्षसी त्रिजटा का किरदार सूरत की रहने वाली विभूति परेश चंद्र दवे ने निभाया था. विभूति को ज्योतिष विद्या की जानकारी थी. एक बार वो अपने गरबा ग्रुप के साथ उम्बरगांव गई हुई थीं, जहां रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने उन्हें 'रामायण' के लिए कास्ट कर लिया. कहा जाता है कि 2006 में विभूति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.
रामानंद सागर की एक प्रोडक्शन यूनिट के सदस्य असलम खान ने 'रामायण' में एक नहीं, बल्कि 11 किरदार निभाए थे. 'रामायण' के बाद उन्होंने 'श्रीकृष्ण' और 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया, लेकिन इसके बाद उन्हें काम नहीं मिला. जिसके बाद हारकर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी.
Photo: Social Media