scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

राम का मुकुट, सीता का शृंगार, रावण की पोशाक! रामायण के प्रॉप्स और ज्यूलरी ने ग्लोबल इवेंट में लूटी लाइमलाइट

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 1/12

रणबीर कपूर की रामायण इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. भारतीय संस्कृति और मॉडर्न सिनेमेटिक तकनीकों का शानदार संगम लेकर आ रही रामायण ग्लोबल ऑडियंस को एक शानदार एक्सपीरियंस देने वाली है. इसी एक्सपीरियंस के एक झलक दुनिया को सिनेमाकॉन 2026 में नजर आ रही है.

रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, और रावण का रोल कर रहे यश, सिनेमा के इस सबसे बड़े ट्रेड शो में मौजूद हैं. रामायण की एक्स्क्लूसिव फुटेज इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यटर्स को दिखाई जा रही हैं. सिनेमा पोर्टल्स के साथ खास इंटरव्यूज और कई प्रमोशनल एक्टिविटीज हो रही हैं. टीम रामायण ने सिनेमाकॉन में फिल्म में इस्तेमाल हुए प्रॉप्स और ज्यूलरी भी प्रदर्शित की हैं. इनसे फिल्म की डिटेल्स पर हुई मेहनत और स्केल का अंदाजा लग रहा है. (Photo: Screengrab)

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 2/12

अप्रैल की शुरुआत में आए रामायण के टीजर में, रावण बने यश का लुक पूरा रिवील नहीं किया गया था. मगर सिनेमाकॉन 2026 में टीजर में दिखा रावण का पूरा आउटफिट शोकेस किया गया है. (Photo: Screengrab)

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 3/12

रामायण से यश के रावण का खास मुकुट भी डिस्प्ले किया गया है जो लोगों का बहुत ध्यान खींच रहा है. रावण के मुकुट में एक अजेय योद्धा की शान वाली बात तो है ही, इसके डिजाइन में स्पाइक्स अलग से हाईलाइट हो रही है. ये डिजाइन रावण के किरदार की शार्पनेस को सूट करता है. (Photo: X/@KshitizCritic)

Advertisement
रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 4/12

रामायण में सीता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी का चेहरा टीजर में रिवील नहीं किया गया था. वो केवल एक सीन में रणबीर के पीछे धुंधली सी नजर आ रही थीं. (Photo: Screengrab)

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 5/12

सिनेमाकॉन में रामायण के जो प्रॉप्स डिस्प्ले किए गए हैं, उनमें सीता का आउटफिट भी है. इसमें गहरे लाल रंग की साड़ी के साथ, गले का एक लंबा हार भी डिस्प्ले किया गया है. (Photo: X/@KshitizCritic)

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 6/12

ईवेंट में एक और ज्यूलरी सेट भी है. इसमें एक छोटे मुकुट के साथ बाजूबंद, कड़े और एक दूसरी तरह का छोटा हार भी है. हालांकि ये ज्यूलरी सीता के किरदार की है या किसी दूसरे किरदार की, ये क्लियर नहीं है. (Photo: X/@KshitizCritic)

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 7/12

रामायण के टीजर में जब प्रभु राम के रोल में रणबीर का फेस रिवील होता है, तो वो अयोध्या के भावी राजा अवतार में राजसी पोशाक और शानदार ज्यूलरी के साथ नजर आए थे. (Photo: Screengrab)

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 8/12

सिनेमाकॉन में रणबीर के राम का मुकुट डिस्प्ले किया गया है. ये मुकुट राम के पुरुषोत्तम अवतार को पूरी तरह सूट करने वाला है. इसके बीच में लगा लाल रत्न और किनारों का स्मूद टेक्सचर इसे रावण के मुकुट से बिल्कुल अलग बना रहा है. कहना पड़ेगा कि दोनों मुकुट के डिजाइन में रामायण की टीम ने, दोनों किरदारों का कन्ट्रास्ट भी उतार दिया है. (Photo: X/@KshitizCritic)

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 9/12

सिनेमाकॉन में रामायण के प्रॉप्स में एक और ज्यूलरी सेट है. जिसमें एक मुकुट के साथ हाथ और पैरों में पहने जाने वाले कड़े भी हैं. मुकुट के साइज़ से लगता है कि ये मेल ज्यूलरी है. पर ये किस किरदार की है ये स्पष्ट नहीं है. (Photo: X/@KshitizCritic)

Advertisement
रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 10/12

एक और डिस्प्ले में गोल्डन धोती और मरून अंगवस्त्र के साथ राजसी शृंगार वाला एक आउटफिट भी है. इसके साथ एक लंबा हार भी है. ये प्रॉप्स लक्ष्मण के किरदार के लिए या 'युवराज' राम के हो सकते हैं. (Photo: X/@KshitizCritic)

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 11/12

रामायण के प्रॉप्स में एक खास ज्यूलरी सेट भी है. इसमें एक खूबसूरत लंबे हार के साथ, हाथों की अलग-अलग उंगलियों में पहने जानी वाली कई रिंग्स भी हैं. ये सेट सीता के किरदार के लिए डिजाइन किया गया लगता है. (Photo: X/@KshitizCritic)

रामायण फिल्म की ज्यूलरी और प्रॉप्स
  • 12/12

सिनेमाकॉन 2026 में रामायण की टीम ने जो प्रॉप्स शोकेस किए हैं, वो लोगों को फिल्म की तैयारियों में डिटेलिंग और स्केल का आइडिया दे रहे हैं. इंटरनेशनल फिल्म लवर्स में जिस तरह की चर्चा है, उससे दिखता है कि रामायण फिल्म और भारतीय संस्कृति की ये झलक उन्हें बहुत इंप्रेस कर रही है. अब देखना है कि दिवाली 2026 पर जब फिल्म रिलीज होगी, तब रामायण को इसका कितना फायदा होता है. (Photo: reddit/BollyBlindsNGossip)

Advertisement
Advertisement