रियलिटी शोज पर आकर अपना हुनर दिखाने का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है. अगर टैलेंट है और रियलिटी शो में आ गए, तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता.
एक्टर-कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान की किस्मत भी रियलिटी शो के मंच से चमकी थी. सलमान ने 'डांस इंडिया डांस' के पहले सीजन की ट्रॉफी जीती थी. शो जीतने के बाद वो सलमान खान की फिल्म 'वाटेंड' में नजर आए.
'डांस इंडिया डांस' के समय सलमान, रेमो डिसूजा की टीम में थे. रियलिटी शो जीतने के बाद भी गुरू और चेले का साथ खत्म नहीं हुआ. रेमो ने अपने शिष्य को आगे बढ़ाने की हर संभव कोशिश की.
इसलिए उन्होंने सलमान को 3D डांस बेस्ड फिल्म ABCD में बतौर एक्टर कास्ट किया. ABCD से सलमान के सितारे ऐसे चमके कई उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी.
ABCD के बाद सलमान ने 'वेलकम टू न्यूयॉर्क', 'जिद', 'लव यू फैमिली' और 'जंगली' जैसी मूवीज में काम किया. फिल्मों के अलावा वो 'झलक दिखला जा', 'खतरों के खिलाड़ी', 'डांस प्लस', 'नच बलिए' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी नजर आए.
सलमान ने फिल्म और डांस शोज से करोड़ों की कमाई की. इसके बाद शादी करके सेटल हो गए. वो एक बेटे के पिता भी हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. रियलिटी शो से किस्मत चमकाने वाले सलमान 2023 में 'फुर्सत' फिल्म में दिखे थे. इसके बाद से वो किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं.
हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि 'डांस इंडिया डांस' से जीती हुई रकम उन्होंने घर में इंवेस्ट कर दी थी. अब वो सिर्फ एक्टर-कोरियोग्राफर नहीं रहे, बल्कि बिजनेसमैन भी बन चुके हैं. सलमान ने अपना पैसा रियल स्टेट में इंवेस्ट किया है, जिससे वो अच्छी कमाई कर रहे हैं.
लमान पत्नी और बेटे के साथ सुकून भरी लाइफ जी रहे हैं. वो सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली वेकेशन की फोटोज शेयर करते रहते हैं.
All Photos: Instagram @salmanyusuffkhan