scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

OTT Release This Week: मटका किंग से टोस्टर तक, OTT पर इस हफ्ते इन फिल्मों-सीरीज ने दी दस्तक

Euphoria Season 3
  • 1/10

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ सिनेमा से जुड़े कई बढ़िया शो और फिल्में ओटीटी पर इस हफ्ते दस्तक दे रहे हैं. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ अच्छा देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है. 

यूफोरिया सीजन 3

एचबीओ के पॉपुलर शो 'यूफोरिया' का सीजन  रिलीज हो चुका है. इस अमेरिकन ड्रामा सीरीज का ये आखिरी सीजन है. शो में टीनएजर्स की जिंदगी, ड्रग्स, सेक्स, मेंटल हेल्थ, दोस्ती और रिश्तों को दिखाया गया है. एचबीओ मैक्स के बाद अब ये 16 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा.

Do Deewane Seher Mein
  • 2/10

दो दीवाने सहर में

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' रिलीज के काफी वक्त बाद ओटीटी पर आ रही है. ये शहर की जिंदगी, प्यार, सपनों और छोटी-छोटी मुश्किलों की कहानी है, जहां दो दीवाने दिलों का प्यारा सफर दिखाया गया है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Assi
  • 3/10

अस्सी

तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' भी ओटीटी पर आ चुकी है. सामाजिक मुद्दों पर आधारित डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की ये पिक्चर रेप विक्टिम का दर्द बताती है. इसमें तापसी एक मजबूत महिला वकील की भूमिका में हैं, जो न्याय की लड़ाई लड़ती है. नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, जीशान अयूब, कनी कुसरुति जैसे बढ़िया कलाकार भी इसमें हैं. ये फिल्म आप जी5 पर देख सकते हैं. 

Advertisement
Toaster
  • 4/10

टोस्टर

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' एक कंजूस आदमी की कहानी है, जो एक टोस्टर के चक्कर में मुश्किलों में फंस जाता है. उसका सामना एक अजीब पड़ोसी, मर्डर और बहुत सारी तकलीफों से होता है. इस पिक्चर में ह्यूमर, ट्विस्ट और एक्शन भरा है. डायरेक्टर विवेक दास चौधरी की ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Matka King
  • 5/10

मटका किंग

विजय वर्मा की पीरियड क्राइम ड्रामा सीरीज 'मटका किंग', 1964-1975 के मुंबई पर आधारित है. कहानी एक कपड़ा व्यापारी बृज भट्टी की है, जो एक सैनिक और एक विधवा के साथ मिलकर 'मटका' नाम का जुआ शुरू करता है. यह जुआ धीरे-धीरे अमीरों के खेल से आगे बढ़कर आम लोगों का फेवरेट बन जाता है. इसकी वजह से एक अर्थव्यवस्था खड़ी होती है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है. आप ये शो अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Battleground Season 2
  • 6/10

बैटलग्राउंड सीजन 2

शिखर धवन के मेंटरशिप वाला रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' अपने सीजं 2 के साथ वापस आ गया है. ये फिटनेस, स्ट्रेंथ, स्ट्रैटजी और सर्वाइवल पर आधारित है. यूट्यूब, टीवी और स्पोर्ट्स बैकग्राउंड वाले कंटेस्टेंट्स के बीच इसमें राइवलरी देखने को मिलेगी. सीजन 2 और भी इंटेंस होने वाला है, जिसमें फाइट क्लब वीकेंड जैसे हाई-ऑक्टेन मोमेंट्स हैं. आप इसे एमएक्स प्लेयर पर फ्री में रोज देख सकते हैं.

Ustaad Bhagat Singh
  • 7/10

उस्ताद भगत सिंह

एक्शन ड्रामा फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण एक सख्त और ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म एक्शन, ड्रामा और रिवॉल्यूशनरी थीम्स से भरी हुई है. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस श्रीलीला और राशी खन्ना हैं. थिएटर में तेलुगु भाषा में रिलीज हुई यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम की जा सकती है.

Beef Season 2
  • 8/10

बीफ सीजन 2

नेटफ्लिक्स शो 'बीफ' अपने पहले सीजन की सफलता के बाद वापस लौट आया है. यह एंथोलॉजी सीरीज हर सीजन में नई कहानी और नए किरदार लाती है. 'बीफ' सीजन 2 में ऑस्कर आइज़ै, कैरी मुलिगन, चार्ल्स मेल्टन और केली स्पेनी लीड रोल्स में हैं. इस ब्लैक कॉमेडी और ड्रामा शो में 8 एपिसोड हैं, जिन्हें आप स्ट्रीम कर सकते हैं.

Roommates
  • 9/10

रूममेट्स

रूममेट्स नाम का एक नई फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. इसमें कॉलेज फ्रेशर डेवन और कूल गर्ल Celeste की कहानी दिखाई गई है. डेवन एक शर्मीली लड़की है. वो जब Celeste को अपना रूममेट बनाने की कोशिश करती है तो उनकी प्यारी दोस्ती हो जाती है, मगर ये जल्द ही पैसिव एग्रेसन जंग में बदलने वाली है. कॉमेडी और ड्रामा का मिक्स, 'रूममेट्स', एक हल्की-फुल्की कॉलेज लाइफ और रिलेशनशिप डायनामिक्स पर आधारित है.

Advertisement
Youth
  • 10/10

यूथ

केन करुणास के निर्देशन में बनी फिल्म 'यूथ' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. केन ने इस तमिल कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम भी किया है. पिक्चर की कहानी 15 साल के प्रवीण पर आधारित है, जो स्कूल खत्म होने से पहले सच्चा प्यार ढूंढना चाहता है. प्यार, हार्टब्रेक और खुद को समझने का ये सफर बहुत रिलेटेबल और इमोशनल है. ह्यूमर और दिल छू लेने वाले पलों से भरी यह फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध है.

Advertisement
Advertisement