एंटीलिया में गणेशोत्सव की धूम रही. बड़े-बड़े सितारों ने आकर बप्पा का आशीर्वाद लिया. अंबानी फैमिली ने मेहमानों का धूमधाम से स्वागत किया.
यहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा. उनके अलावा धर्मगुरुओं, राजनीतिक हस्तियों को भी देखा गया. पूर्व क्रिकेटर्स अपनी फैमिली संग पहुंचे.
बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सितारों के बच्चों ने लाइमलाइट लूटी. करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह संग एंटीलिया पहुंचीं.
उनके साथ सैफ अली खान और करिश्मा कपूर भी नजर आईं. पूरी फैमिली ने पैप्स को मुस्कुराते हुए पोज दिए. सभी ट्रैडिशनल अटायर में शानदार लगे.
लेकिन तैमूर और जेह के लुक और उनकी मासूमियत ने सबका दिल जीता. ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पायजामे में तैमूर का लुक देखने लायक था.
वहीं जेह बाबा के क्या ही कहने. वो ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामे में हैंडसम लगे. जेह ने कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दिए.
दोनों बच्चों की क्यूटनेस देख इंटरनेट क्रेजी हो गया है. फैंस ये कहते दिखे कि करीना के दोनों बेटे कितने बड़े हो गए हैं.
काजोल के बच्चों ने भी लाइमलाइट लूटी. रेड-पिंक कलर की साड़ी में काजोल छाईं. वहीं उनके बच्चे भी ट्रैडिशनल लुक में दिखे.
निसा देवगन लाइट पीच कलर के सूट में स्टनिंग लगीं. वहीं बेटा युग कुर्ता-पायजामे में हैंडसम लगा. यूजर्स ने युग को पापा अजय देवगन की कार्बन कॉपी बताया.
सिंगर अदनान सामी फैमिली संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. उन्होंने पत्नी और बेटी संग पैप्स को पोज दिए.
सचिन तेंदुलकर अपनी पूरी फैमिली संग नजर आए. बेटे-बहू के अलावा उनके साथ पत्नी और बेटी ने भी फोटोज क्लिक कराईं.
(All Photos: Vinod Singh)