देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है. एंटीलिया में भी बप्पा का जोरदार आगमन हुआ. नीता अंबानी और पूरी फैमिली ने सेलेब्स को बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए इंवाइट किया.
बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत के नामी सितारों का एंटीलिया में मेला लगा. नीता अंबानी ऑरेंज-पिंक साड़ी में खूबसूरत लगीं. उन्होंने मेहमानों का वेलकम किया.
एकता कपूर बप्पा की भक्त हैं. अंबानी के गणेशोत्सव में वो अपने पिता जितेंद्र संग पहुंचीं. ट्रैडिशनल लुक में वो स्टनिंग लगीं.
कवि कुमार विश्वास भी अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे. उनका ट्रैडिशनल अटायर सबसे ज्यादा हाईलाइट में रहा. कुमार विश्वास के कुर्ते पर बप्पा की फोटो बनी हुई है, जो उनके लुक को कॉम्पलिमेंट कर रही है.
जैकी श्रॉफ अपनी पत्नी संग बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस फंक्शन में भी एक्टर झाड़ यानी पौधे के साथ पहुंचे.
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लाइमलाइट लूटी. ऑलिव ग्रीन कलर के सूट में वो स्टनिंग लगीं. वहीं विक्की शॉर्ट कुर्ता-पायजामा में स्मार्ट लगे.
करीना कपूर अपनी पूरी फैमिली संग अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचीं. पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर और दोनों बेटों संग वो नजर आईं. तैमूर और जेह ने लाइमलाइट लूटी.
खुशी कपूर रेड साड़ी में स्टनिंग लगीं. जाह्नवी कपूर मल्टीकलर लहंगे में नजर आईं. दोनों बहनों ने बप्पा के दर्शन किए.
काजोल अपनी बेटी निसा और बेटे युग देवगन संग नजर आईं. बच्चों संग काजोल के बॉन्ड ने सबका दिल जीता.
सचिन तेंदुलकर की फैमिली ने लाइमलाइट लूटी. उनकी पूरी फैमिली नजर आई. सचिन पत्नी, बेटी और बेटे संग दिखे. उनकी बहू सानिया चंडोक साड़ी में स्टनिंग लगीं.
सारा तेंदुलकर ने ग्रीन साड़ी पहनी. भाभी सानिया संग उनका बॉन्ड नजर आया. दोनों का याराना फैंस ने कई दफा इंस्टा पोस्ट्स में देखा है.
रेखा ने ट्रैडिशनल लुक में आकर बप्पा के दर्शन किए. टीका-नेकलेस, बैंगल्स में वो सजी धजी दिखीं. रेखा आज भी स्टनिंग लगती हैं.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को साथ देखकर फैंस का दिन बन गया. लंबे वक्त बात कपल किसी इवेंट में नजर आया. साड़ी में कियारा स्टनिंग लगीं.
सलमान खान का स्वैग देखने को मिला. वो भाई सोहेल खान के घर के बाद एंटीलिया में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ट्रैडिशनल लुक में दिखे. उनकी मैजिकल जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा.
(All Photos: Vinod singh)
रणवीर सिंह एंटीलिया अकेले पहुंचे. क्योंकि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं, वो एक्टर संग नहीं आईं. ऑल व्हाइट लुक में रणवीर हैंडसम लगे.