scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

काजोल को सताई बढ़े वजन की चिंता? मुश्किल दौर का किया जिक्र, बोलीं- सहानुभूति दिखाएं

Kajol Post
  • 1/9

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल अपने बेबाक अंदाज और कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. (Photo: Instagram/kajol)

Kajol Post
  • 2/9

काजोल अक्सर कुछ ऐसा पोस्ट कर देती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है. इस बार भी काजोल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई तस्वीर शेयर की है. (Photo: Instagram/kajol)

Kajol Post
  • 3/9

काजोल की शेयर की गई इस फोटो से ज्यादा इसके अनोखे और मजेदार कैप्शन ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.  (Photo: Instagram/kajol)

Advertisement
Kajol Post
  • 4/9

काजोल ने इस पोस्ट के जरिए लाइफ के एक मुश्किल दौर और वजन (वेट) को लेकर एक बेहद दिलचस्प और गहरा नजरिया शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर लगातार अपनी रिएक्शन दे रहे हैं.  (Photo: Instagram/kajol)

Kajol Post
  • 5/9

काजोल ने अपनी इस लेटेस्ट फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब लोग जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रहे होते हैं, तो हम आम तौर पर उनके प्रति ध्यान, सहानुभूति और संवेदना दिखाते हैं...'.  (Photo: Instagram/kajol) 

Kajol Post
  • 6/9

'तो क्यों न हम वजन के मामले में भी यही नजरिया अपनाएं! मेरे 'एसेट्स' (शरीर के हिस्सों) की गहराइयों से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.'   (Photo: Instagram/kajol)

Kajol Post
  • 7/9

एक्ट्रेस का यह मजाकिया और तंज भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वजन बढ़ने या घटने को लेकर समाज के नजरिए पर हल्के-फुल्के अंदाज में बात की है.  (Photo: Instagram/kajol)

Kajol Post
  • 8/9

यह कोई पहली बार नहीं है जब काजोल ने अपने कैप्शन से फैंस को हंसने पर मजबूर किया हो. इससे ठीक एक दिन पहले भी उन्होंने अपनी एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की थी और उसके साथ भी एक मजेदार दावा किया था.  (Photo: Instagram/kajol)
 

Kajol Post
  • 9/9

काजोल ने लिखा था, 'मेरी बनाई एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग मेरी पोस्ट पसंद करते हैं, वे उन्हें पसंद न करने वालों की तुलना में ज्यादा खुश, ज्यादा बुद्धिमान और ज्यादा अच्छे दिखने वाले होते हैं'.   (Photo: Instagram/kajol)

Advertisement
Advertisement
Advertisement