scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'मोटी लड़की को काम कैसे मिल रहा है', बढ़े वजन पर एक्ट्रेस को मिले ताने, लोगों ने पूछा- क्या करती हो ऐसा?

Anjali anand fat shamed
  • 1/9

एक्ट्रेस अंजलि आनंद के सितारे बुलंदियों पर हैं. वो लगातार बडे़ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी दिख रही हैं. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद अंजलि ने डब्बा कार्टेल, रात जवान है जैसी सीरीज में काम किया. 

Anjali anand fat shamed
  • 2/9

अब वो जल्द ही धमाल 4 में अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ धमाल मचाती दिखेंगी. उनके गाने भी खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन बावजूद इसके अंजलि को लोगों से ताने सुनने को मिल रहे हैं. 

Anjali anand fat shamed
  • 3/9

अंजलि को सोशल मीडिया पर मैसेज करके लोग फैट शेम करते हैं और भद्दे सवाल करते हैं कि इतनी मोटी होकर भी आपको काम कैसे मिल रहा है. 

Advertisement
Anjali anand fat shamed
  • 4/9

देबीना बनर्जी से बातचीत में अंजलि ने इस दर्द को शेयर किया और कहा- लोगों का सबसे पहला जो मैसेज मुझे आता है वो ये कि आप कर क्या रहे हो उन लोगों के लिए जो आपको काम दे रहे हैं. 

Anjali anand fat shamed
  • 5/9

'वो असल में ये कहते हैं कि पतले-पतले लोग घर में बैठे हैं और मोटी लड़की को काम मिल रहा है. तो ऐसा आप क्या कर रहे हो उनके लिए.'

Anjali anand fat shamed
  • 6/9

अंजलि ने कास्टिंग काउच की ओर इशारा करते हुए कहा कि- आप समझ रहे होगे कि ये कहां जा रहा है. तो मुझे लगता है कि लोग कितने बेवकूफ हैं. आप ये तो देखो कि लोगों में कितनी काबिलियत है. 

Anjali anand fat shamed
  • 7/9

'ये तो किसी को देखना ही नहीं है. काम काबिलियत पर मिलता है, साइज पर नहीं. मैं हमेशा से जानती हूं कि मैं हीरोइन हूं. मैं खुद को वैसे ही देखती हूं. कौन क्या सोचता है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.'

Anjali anand fat shamed
  • 8/9

अंजलि ने आगे कहा कि आपको सिर्फ अपनी चिंता करनी चाहिए, किसी के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. बस अपनी लाइफ की हीरोइन बनो तो आप कहीं भी हीरोइन बन सकते हो.

Anjali anand fat shamed
  • 9/9

अंजलि कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें बॉडी और फैट शेम किया जाता रहा है. उनके वजन का मजाक उड़ाना जैसे आम बात है लोगों के लिए, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. 

 

Photos: Instagram @anjalidineshanand

Advertisement
Advertisement
Advertisement