scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

शाहरुख खान की पत्नी ने डिजाइन किया मीका सिंह का आशियाना, अंदर से दिखता है इतना आलीशान, Photos

Mika Singh
  • 1/8

मीका सिंह बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर में से एक हैं. उनका गाया हर गाना इंटरनेट पर छाया रहता है. मीका कितनी लैविश लाइफ जीते हैं, इसकी झलक भी वो आमतौर पर दिखाते रहते हैं. फराह खान को अपना 100 एकड़ में फैला फार्महाउस दिखाने के बाद, सिंगर ने अपना आशियाना भी दिखाया था.

Mika singh
  • 2/8

मीका सिंह पूरी इंडिया में 99 प्रॉपर्टी के मालिक हैं. मुंबई के अंधेरी में उनका 99वां घर है, जहां वो रहा करते हैं. जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Mika singh
  • 3/8

कुछ समय पहले मीका ने अपने मुंबई घर का टूर कराया था, जिसे शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. सिंगर ने खुद सुपरस्टार से रिक्वेस्ट की थी कि गौरी उनका घर बनाए, जिसपर शाहरुख ने भी अपने मस्ती वाले अंदाज में कहा था कि उनकी पत्नी मीका को लूट लेंगी. 

Advertisement
Mika singh
  • 4/8

लेकिन मीका ने तब भी गौरी खान को ये काम सौंपा, जिसमें कुछ शर्तें भी थीं. गौरी ने उनके घर को 6 साल में पूरा डिजाइन किया जिसमें कई सारे बदलाव भी किए गए. लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम, हर जगह को स्पेशियस बनाया गया. 

Mika singh
  • 5/8

मीका के घर में एक साथ 40 से ज्यादा लोग आकर बैठ सकते हैं. वहां एक खास गेस्ट रूम भी है जो 5-स्टार होटल जैसी फील देता है. सिंगर की बड़ा बालकनी है, जहां से मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखता है.

Mika singh
  • 6/8

मीका ने अपने घर में एक कोना मंदिर के लिए भी सजाया है, जहां गणेश जी, लक्ष्मी जी और सरस्वती जी की मूर्ती स्थापित की गई है. एक कोने में उन्होंने परिवार और दोस्तों की तस्वीरें लगाई हैं.

Mika singh
  • 7/8

मीका ने अपने घर में रंगों के भी अलग-अलग कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किए हैं. घर की मेन थीम ग्रे कलर की है. वहीं हरे सोफे-कुर्सियां, सफेद मार्बल टेबल, बेज कलर, और एक ब्राइट पीला कुर्सी जैसे इंटीरियर इस्तेमाल किए गए हैं जिससे घर की पूरी लुक शानदार और लग्जरी फील देती है.

Mika singh
  • 8/8

मीका ने इसी बिल्डिंग में अपना स्टूडियो भी सेटअप किया हुआ है. इसी बिल्डिंग में कपिल शर्मा भी रहते हैं, जिनके साथ सिंगर अक्सर त्योहार सेलिब्रेट किया करते हैं. वैसे आपको कैसा लगा मीका सिंह का ये घर?

Advertisement
Advertisement