scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

ऑफ व्हाइट इंटीरियर- कॉकटेल बार, इतना मॉडर्न और आलीशान है वेदांग रैना का किराए का घर, Photos

Vedang Raina Home
  • 1/8

कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में मैं वापस आऊंगा फिल्म के हीरो वेदांग रैना के घर पहुंची, जिसे एक्टर ने फिलहाल किराए पर लिया हुआ है. इस हाउसटूर में फराह और वेदांग के अलावा शरवरी वाघ भी वहां मौजूद थीं.

Vedang Raina Home
  • 2/8

वेदांग का घर मुंबई में है, जो देखने में काफी बड़ा और स्पेशियस लगता है. आमतौर पर मुंबई के घरों से लोगों को कम स्पेस की शिकायत रहती है. मगर इम्तियाज अली के हीरो के घर में इसकी कोई कमी नहीं झलकती. 

Vedang Raina Home
  • 3/8

वेदांग का घर काफी ज्यादा खूबसूरत है. एक्टर का लिविंग एरिया, दीवारों से लेकर सोफे तक सभी ऑफ व्हाइट थीम पर डिजाइन किए गए हैं. वहां नेचुरल लाइटिंग का भी इस्तेमाल किया गया है. 

Advertisement
Vedang Raina Home
  • 4/8

लिविंग रूम के एक कोने में काफी आरामदायक सीटिंग, लैंप और किताबों की शेल्फ रखी गई है. वेदांग के पिता को पढ़ने का काफी शौक है. इसके अलावा वहां एक कॉकटेल बार भी बना हुआ है. 

Vedang Raina Home
  • 5/8

वेदांग का डाइनिंग एरिया भी काफी शानदार है. वहां लकड़ी की बड़ी डाइनिंग टेबल है, एक ट्रेडिशनल पैटर्न में बना कपड़ा है जिसने पूरे टेबल को ढका है और एक बड़ा शीशा लगाया है ताकि कमरा बड़ा दिख सके.

Vedang Raina Home
  • 6/8

वेदांग रैना ने अपने घर के अलग-अलग कोनों में इनडोर पौधे भी लगाए हुए हैं, जिससे घर की हवा साफ रह सके. उनका घर सिंपल है, मगर काफी आलीशान भी है.

Vedang Raina Home
  • 7/8

वेदांग ने अपने घर में फिल्मों के पोस्टर्स का कलेक्शन भी रखा है. उनके पास अमिताभ बच्चन की फिल्म बॉम्बे टू गोवा का ओरिजिनल पोस्टर है, जिसे उन्होंने फ्रेम करके दीवार पर लगाया हुआ है.

Vedang Raina Home
  • 8/8

एक्टर की किचन भी काफी मॉडर्न लुक में बनी हुई है. ये एक शेफ-स्टाइल किचन जैसा है, जो ग्रे-वुडन थीम पर बेस्ड है. फराह को वेदांग के घर की किचन काफी पसंद आई थी.

Photos: Youtube Screengrab

Advertisement
Advertisement