scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Mothers Day 2026: मदर्स डे पर इमोशनल हुए संजय दत्त, बॉबी देओल ने भी लुटाया अपनी मां पर प्यार

Sanjay Dutt
  • 1/8

आज पूरे देश में मदर्स डे का सेलिब्रेशन चल रहा है. हर कोई अपनी मां की याद में एक इमोशनल पोस्ट करता नजर आ रहा है. बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब्स ने भी अपनी मां को सोशल मीडिया पर मदर्स डे विश किया है.

Photo: Instagram @duttsanjay

Sanjay Dutt
  • 2/8

संजय दत्त अपनी दिवंगत मां नरगिस को हमेशा याद करते नजर आते हैं. बर्थडे हो या मदर्स डे, एक्टर का अपनी मां को लेकर एक इमोशनल पोस्ट जरूर आता है. इस बार भी संजय दत्त ने मदर्स डे की विश के साथ-साथ मां को मिस किया है, जिसपर लोग प्यार लुटा रहे हैं.

Photo: Instagram @duttsanjay

Esha Deol
  • 3/8

लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां पर प्यार लुटाया है. ईशा ने अपने बचपन का फोटो शेयर करके हेमा मालिनी को विश किया है.

Photo: Instagram @imeshadeol

Advertisement
Randeep Hooda
  • 4/8

एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां, सासु मां और पत्नी लिन लैशराम को विश किया. उनकी पत्नी नई-नई मां बनीं, ऐसे में एक्टर के इस पोस्ट की काफी चर्चा रही है.

Photo: Instagram @randeephooda

Sara Ali Khan
  • 5/8

एक्ट्रेस सारा अली खान ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां अमृता सिंह को खास तरीके से विश किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और मां अमृता की यंग फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक ही जैसी दिख रही थीं. सारा का ये पोस्ट भी काफी वायरल हुई थी. 

Photo: Instagram @saraalikhan

Kajol
  • 6/8

काजोल ने अपनी मां तनुजा के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए मदर्स डे पर एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया. एक्ट्रेस ने लिखा कि भले ही वो और उनकी मां एक ही मॉम क्लब में शामिल हैं. मगर उनकी मां इस क्लब की हेड हैं. काजोल के लिए उनकी मां सबकुछ हैं.

Photo: Instagram @kajol

Bobby Deol
  • 7/8

मदर्स डे का मौका हो और बॉबी देओल का पोस्ट ना हो, ऐसा नहीं हो सकता. एक्टर ने भी अपनी मां के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर करके उनपर प्यार लुटाया और मां को खास दिन पर विश किया. एक्टर ने लिखा कि चाहे वो कितने बड़े हो जाएं, लेकिन अपनी मां के लिए छोटे बच्चे ही रहेंगे.

Photo: Instagram @iambobbydeol

Sunny Deol
  • 8/8

बॉबी के बाद सनी देओल ने अपनी मां के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया, जिसमें वो उनके साथ बिताए अपनी सभी यादों को दिखा रहे हैं. सनी अपनी मां के साथ कभी बर्फीली पहाड़ी पर, तो उनके साथ खड़े हुए नजर आए.

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Advertisement
Advertisement