scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

वेट्रेस बन किया काम-बिहार के गांव से निकलकर बनी हीरोइन, अब मुंबई में बनाया करोड़ों का आशियाना

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 1/12

कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो तो आसमान की दूरियां मायने नहीं रखतीं. इसी बात को सच कर दिखाया है बिहार में जन्मीं और करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मनीषा रानी ने. उनकी कहानी सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर की सफलता की दास्तां नहीं है, बल्कि उन तमाम यंगस्टर्स के लिए एक मिसाल है जो छोटे शहरों में रहकर बड़े सपने देखने की हिम्मत करते हैं.
 

(Photo: Instagram @manisharani002)

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 2/12

मनीषा ने एक कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपनी जर्नी शुरू की थी. अपनी देसी भाषा, बेबाक अंदाज और कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर से उन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. 
 

(Photo: Instagram @manisharani002)

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 3/12

मनीषा रानी अब एक मशहूर एक्ट्रेस, यूट्यूबर और रियलिटी शो क्वीन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं. वो फैंस के दिलों पर राज करती हैं.

 

(Photo: Instagram @manisharani002)

Advertisement
बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 4/12

सालों की कड़ी मेहनत के बाद मनीषा ने मुंबई जैसे 'सपनों के शहर' में अपना घर खरीद लिया है. हाल ही में उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश पूजा की और अपने सपनों के आशियाने की झलक भी फैंस को दिखाई. 

 

(Photo: Instagram @manisharani002)

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 5/12

मनीषा की जर्नी की बात करें तो उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. मनीषा रानी का जन्म बिहार के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था.
 

(Photo: Instagram @manisharani002)

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 6/12

मनीषा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वो महज 8 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे. इसके बाद उनके पिता ने अकेले ही उनकी और उनके चार भाई-बहनों की परवरिश की.

 

(Photo: Instagram @manisharani002)

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 7/12

मनीषा रानी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने होमटाउन से ही पूरी की, लेकिन डांस सीखने के जुनून में वो घर से भागकर कोलकाता चली गई थीं. कोलकाता में मनीषा ने काफी बुरा दौर देखा और कई उतार-चढ़ाव झेले. गुजारा करने के लिए उन्होंने वेट्रेस से लेकर बैकग्राउंड डांसर तक के कई छोटे-बड़े काम किए.

 

(Photo: Instagram @manisharani002)

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 8/12

इसके बाद मनीषा रानी ने डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' (सीजन 5) में हिस्सा लिया था, लेकिन दुर्भाग्य से वो पहले ही राउंड में बाहर हो गई थीं. इस रिजेक्शन के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2020 में टीवी शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में एक छोटा सा किरदार निभाया.
 

(Photo: Instagram @manisharani002)

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 9/12

इसके बाद मनीषा को बिग बॉस ओटीटी में जाने का मौका मिला, जहां उन्होंने अपनी देसी भाषा और अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया. जिंदगी ने करवट बदली और 'बिग बॉस OTT 2' से मनीषा रानी रातोरात स्टार बन गईं. वो शो की सेकंड रनर-अप रहीं. 

(Photo: Instagram @manisharani002)

Advertisement
बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 10/12

मनीषा ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. बिग बॉस OTT 2 के बाद मनीषा रानी कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं. उन्होंने 'झलक दिखला जा 11' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली और शो की विनर बनीं. 

 

(Photo: Instagram @manisharani002)

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 11/12

इसके बाद मनीषा रानी ने सीरियल 'हाले दिल' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना एक्टिंग डेब्यू किया. मनीषा राइज एंड फॉल शो में भी वाइल्डकार्ड के तौर पर शामिल हुईं.

(Photo: Instagram @manisharani002)


 

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों के नए घर में की पूजा
  • 12/12

मनीषा टीवी शोज, यूट्यूब, सोशल मीडिया, डांस वीडियो और ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करती हैं. अब वो मुंबई में एक आलीशान घर की मालकिन बन चुकी हैं. 

 

(Photo: Instagram @manisharani002)

Advertisement
Advertisement