बॉबी देओल फैमिली मैन हैं. वो अपनी पत्नी और बेटों से बेशुमार प्यार करते हैं. एक्टर ने बेटे के नाम पोस्ट शेयर की है.
बॉबी ने इंस्टा पर बड़े बेटे आर्यमन को जन्मदिन की बधाई दी है. बेटे संग ब्लैक शर्ट में ट्विनिंग करते हुए एक्टर ने फोटो शेयर की है.
बॉबी ने बेटे को विश करते हुए लिखा- मेरे आर्यमन, मेरे एंजेल... हैप्पी बर्थडे. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. इतना लिखकर एक्टर ने हार्ट इमोजी बनाई है.
बॉबी की इस पोस्ट पर आर्यमन की बुआ ईशा देओल ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने हार्ट के साथ ईविल आई इमोजी बनाई है.
सेलेब्स ने भी आर्यमन को जन्मदिन की बधाई दी है. फोटो में बॉबी के बेटे का इंटेस लुक देख फैंस ने उन्हें स्मार्टी और डैशिंग बुलाया है.
लंबे घने बाल और हल्की दाढ़ी मूंछ में स्टारकिड का लुक दमदार है. वो अपने पापा बॉबी की तरह हैंडसम दिखते हैं. दोनों का बॉन्ड शानदार है.
आर्यमन के किलर लुक्स देखकर लोगों का कहना है वो हीरो मेटीरियल हैं. वैसे बॉबी तो पहले ही कह चुके हैं कि उनका बेटा हीरो बनना चाहता है.
बॉबी के दो बेटे हैं. उनका छोटा बेटा धर्म लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है. वो सोशल मीडिया पर भी नहीं है. इवेंट्स में भी वो नजर नहीं आता.
वहीं आर्यमन फोटो या इवेंट्स में फैमिली संग अक्सर नजर आते हैं. फैंस आर्यमन को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं.