बॉलीवुड हो या टीवी एक्ट्रेसेज अपनी खूबसूरती और बॉडी का ख्याल रखने के लिए पूरी मेहनत करती हैं. फिर चाहे वो एक्सर्साइट हो या खाना पीना. दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, मलाइक अरोड़ा से लेकर अंकिता लोखंडे तक हर कोई खाली पेट एक स्पेशल ड्रिंक जरूर पीता है. क्या हैं ये सीक्रेट ड्रिंक्स आइये आपको बताते हैं.
Photo: Instagram @katrinakaif @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण अपने बालों को घना और स्किन को ग्लो देने के लिए पुदीना, हल्दी, नीम का पत्ता, करी पत्ता और चुकंदर यानी बीटरूट को मिक्स करके, इसका जूस बनाकर पीती हैं.
Photo: Instagram @deepikapadukone
कटरीना कैफ भी सुबह उठते ही सबसे गरम पानी पीती हैं. इसे वो कभी नींबू का रस या कभी अदरक का रस डालकर पीती हैं. इसे वो कभी मिस नहीं करती हैं. इन पानी को पीने के बाद ही वो कोई एक्सर्साइज करती हैं.
Photo: Instagram @katrinakaif
फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा 50 की उम्र में भी 25 की दिखती हैं. वो सुबह खाली पेट जीरा-अजवाइन-सौंफ का पानी पीती हैं. हालांकि इन मसालों को रोस्ट करने के बाद रातभर पानी में भिगोकर रखती हैं, फिर सुबह थोड़ा गरम करके नींबू डालकर पीती हैं.
Photo: Instagram @malaikaaroraofficial
फिटनेस एक्सपर्ट शिल्पा शेट्टी अपनी अपन टोन्ड फिगर के लिए जानी जाती हैं. वो घी-हल्दी-काली मिर्च के पानी से अपने दिन की शुरुआत करती हैं.
Photo: Instagram @theshilpashetty
अंकिता लोखंडे ने बताया कि सुबह उठकर वो डेढ़ से दो लीटर अलग-अलग तरह का पानी पीती हैं. एक्ट्रेस पहले एक गिलास पहले मेथी दाना का पानी पीती हैं. इसके बाद अजवाइन-जीरा-सौंफ के पाउडर का पानी पीती हैं, इसके साथ वो शुद्ध एलो वेरा का स्लाइस भी काटकर खाती हैं और एक लहसून को पीसकर खाती हैं. इसके बाद केसर का पानी पीती हैं.
Photo: Instagram @lokhandeankita
अंकिता ने बताया कि इसके अलावा वो एक और मैजिक ड्रिंक बनाती हैं जो उनके पति भी पीते हैं. नारियल पानी, चुकंदर, गाजर, अनार, आंवला, कच्ची हल्दी और गोंद कतीरा- सभी को मिक्स करके एक ड्रिंक तैयार करती हैं. जो पूरे दिन एनर्जी देता है.
सोहा अली खान ने बताया कि वो पहले सुबह खाली पेट कॉफी पीती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपना रूटीन बदल दिया है. अब वो हल्के गर्म पानी में हल्दी, अदरक, चिया सीड्स और पिंक साल्ट को मिक्स करके पीती हैं. इससे उनके गट हेल्थ को सुधारने में मदद मिली है.
Photo: Instagram @sakpataudi
साउथ सेंसेशन कीर्ति सुरेश सुबह-सुबह ग्रीन जूस पीती हैं. वो ब्लांच किए हुए पालक के पत्तों के साथ सेलरी, नींबू, खीरा, पुदीना, अदरक और लहसन को ब्लेंड करके इसका जूस बनाकर पीती हैं.
Photo: Instagram @keerthysureshofficial
आलिया ने भी बताया कि पहले वो बहुत कॉफी पीती थीं, इसे छोड़कर अब वो गरम पानी में नींबू डालकर पीती हैं. सुबह-सुबह इसे पीना बहुत फायदेमंद होता है.
Photo: Instagram @aliaabhatt
नेहा धूपिया ने बताया कि वो गट हेल्थ के लिए कच्ची हल्दी, अदरक, काली मिर्च, काली जीरा को ब्लेन्ड करके इसका आइस क्यूब जमा लेती हैं. फिर हर सुबह खाली पेट एक आइस क्यूब को गरम पानी और एक चम्मच ऑलिव ऑयल या घी में मिक्स करके पीती हैं.
Photo: Instagram @nehadhupia