कहते हैं कि समय की सबसे अच्छी चीज होती है कि वो बदलता जरूर है. अगर आज हालात मुश्किल हैं, तो कल बेहतर जरूर होंगे. इस बात का उदाहउण इंडस्ट्री के कुछ बड़े सितारे हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई सितारें हैं, जिनका बचपन झुग्गी-झोपड़ी और गरीबी में बीता है. लेकिन आज वो मुंबई में शान से रहते हैं और आलीशान जिंदगी जी रहे हैं.
Photo: Instagram @mr_faisu_07
सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले बस कंडक्टर हुआ करते थे. उन्होंने भी मुश्किल हालातों में गुजारा किया है. आज पूरी दुनिया उनकी फैन है.
Photo: Social Media
फैजल शेख टेलीविजन और यूट्यूब की दुनिया का बड़ा नाम हैं. फैजल कई बार बता चुके हैं कि वो मुंबई के छोटे से चॉल में रहते थे. लेकिन फिर उन्होंने टिकटॉक वीडियो बनाना शुरू किया और आज उनके पास सबकुछ है.
Photo: Instagram @mr_faisu_07
भोजपुुरी-टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बताया कि वो मिडिल क्लास फैमिली से थीं. घर में पैसों की तंगी की वजह से उनकी शादी के रिश्ते कैंसल हुए. इसके बाद उन्होंने जॉब करना शुरू किया और किस्तम इंडस्ट्री में ले आई.
Photo: Instagram @mr_faisu_07
जॉनी लीवर कॉमेडी की दुनिया बड़ा नाम हैं. जॉनी कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्होंने पेट भरने के लिए सड़कों पर छोटी-मोटी चीजें बेची हैं. इंडस्ट्री में एंट्री के बाद उनका वक्त बदला और आज वो करोड़ों के मालिक हैं.
Photo: Instagram @iam_johnylever
विशाल जेठवा ने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और अब फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं. विशाल बता चुके हैं कि बचपन में उनके पिता का निधन हो गया था. घर चलाने के लिए उनकी मां घर-घर काम किया, सेनिटरी पेड बेचे.
Photo: Instagram @vishaljethwa06/
मिथुन भी उन सितारों में हैं जो संघर्ष करके आगे बढ़े हैं. फिल्मों में आने से पहले वो कट्टर नक्सली थे, लेकिन भाई की मृत्यु के बाद उन्होंने वो रास्ता छोड़ दिया. मुंबई आने के बाद उन्होंने कई दिनों तक भूखे रहकर और फुटपाथ पर सोकर संघर्ष किया.
Photo: Social Media
इन्फ्लुएंसर-डांसर वर्षा सोलंकी घरों में बर्तन धो कर दिन काटे. वो सिंगल मदर हैं. घर चलाने के लिए उन्होंने वीडियो बनाने शुरू किए और पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर में से एक बन चुकी हैं.
Photo: Instagram @ varshasolanki202