scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

नींद उड़ाने वाला सस्पेंस-थ्रिलर, IMDb रेटिंग भी है दमदार, Sony LIV पर देखें ये मूवीज

Prithviraj Sukumaran
  • 1/8

किसी फिल्म में अगर सस्पेंस और थ्रिल हो, तो उसे देखने का मजा थोड़ा अलग होता है. कहानी के हर कुछ मिनट बाद डायरेक्टर हमारे सामने अलग-अलग सरप्राइज लेकर आता है, जिससे फिल्म में दिलचस्पी और बढ़ जाती है.

Photo: IMDb

drishyam
  • 2/8

इंडियन सिनेमा ने हमें अभी तक कई बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में दी हैं, जिसे देखकर सभी के होश उड़े. उनमें से कई फिल्में साउथ में बनीं, जिसे बाद में हिंदी में भी रीमेक के जरिए लाया गया. 

(Photo: IMDb)

Baby girl movie
  • 3/8

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर इस समय कई बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में हैं, जिसकी कहानी आपको अंत में दंग कर सकती है. तो आइए, आपको उनमें से कुछ चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं. 

(Photo: IMDb)

Advertisement
gargi
  • 4/8

साई पल्लवी स्टारर तमिल फिल्म 'गार्गी' एक लीगल-ड्रामा फिल्म है, जो साल 2022 में आई है. इसकी कहानी एक स्कूल टीचर की है, जिसके पिता पर गैंगरेप का आरोप लगता है. गार्गी अपने पिता की असलियत से अनजान है, ऐसे में वो उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करती है. इसमें काफी सारा सस्पेंस और थ्रिल का मसाला होता है, जो इसे एक बार देखने लायक फिल्म बनाता है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.1 है. अगर आप रामायण से पहले साई पल्लवी के किसी काम को देखना चाह रहे हैं, तो उनकी ये फिल्म जरूर देख सकते हैं.

(Photo: IMDb)

kalamkaval
  • 5/8

5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में आदित्य धर की 'धुरंधर' लगी. इसके साथ कई फिल्में जो रिलीज होनी थी, उसे कुछ महीनों के लिए टाला गया. मगर मलयालम सिनेमा के सितारे मामूटी उसी दिन अपनी फिल्म 'कलामकवल' लेकर आए, जो एक साइकोलॉजिकल-थ्रिलर मूवी है. इसकी कहानी एक स्पेशल-क्राइम ब्रांच ऑफिसर की है, जो एक खूंखार हत्यारे को गिरफ्तार करने में लगा होता है. इसमें विलेन का रोल मामूटी ने निभाया है, जिसमें उनकी काफी तारीफ भी हुई. इस फिल्म को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है. 

(Photo: IMDb)

Salute
  • 6/8

दुलकर सलमान स्टारर 'सैल्यूट' भी एक दमदार मलयालम सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक पुलिस ऑफिसर की होती है, जो एक मर्डर केस को सुलझाने के लिए निर्दोष इंसान को फंसा देता है. इस बात से वो काफी निराश हो जाता है और पुलिस की नौकरी छोड़ देता है. मगर कुछ सालों बाद वापस आकर उस केस को सुलझा भी देता है. दुलकर सलमान की फिल्म IMDb रेटिंग्स के मामले में 10 में से 7 रेटिंग पा चुकी है. 

Photo: IMDb

Thalavan
  • 7/8

मलयालम फिल्म थलावन की कहानी दो पुलिस ऑफिसर्स की है, जो अपने अहंकार की वजह से पूरे पुलिस स्टेशन में बवाल मचा देते हैं. उनकी कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक के घर किसी की लाश मिलती है. अब इस अहंकार की लड़ाई में दोनों पुलिसकर्मियों की कहानी का क्या अंत निकलता है, यही इस फिल्म का पूरा मामला है. IMDb पर थलावन को 7.2 रेटिंग्स मिली हुई हैं. 

Photo: IMDb

por thozhil
  • 8/8

तमिल सिनेमा की तरफ से पोर थोज़िल नाम से साल 2023 में एक फिल्म आई, जिसने कई लोगों को अपनी स्टोरी से हैरान किया. ये कहानी एक ऐसे हत्यारे की है, जो तिरुचिरापल्ली में औरतों को बेरहमी से मार रहा है. ऐसे में दो पुलिस ऑफिसर साथ आते हैं, जिसमें से एक सुपरकॉप तो दूसरा नौसिखिया होता है. दोनों को साथ मिलकर इस पेचीदा केस को सुलझाना है जिसमें कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं. इसे IMDb पर 8 रेटिंग मिली है. 

Photo: IMDb

Advertisement
Advertisement