scorecardresearch
 

अस्पताल के बेड पर पवन सिंह की मां, इमोशनल हुए पावर स्टार, पत्नी ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक भावुक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी चिंता साफ नजर आ रही है.

Advertisement
X
अस्पताल में पवन सिंह की मां (Photo: Instagram @singhpawan999)
अस्पताल में पवन सिंह की मां (Photo: Instagram @singhpawan999)

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह से जुड़ी एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. उनकी मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक से बेहद बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया. ये खबर सामने आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री और पवन सिंह के लाखों फैंस परेशान हो गए हैं और उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं.

मुश्किल में पवन सिंह
पवन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अस्पताल में अपनी मां के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं दिखाई दे रही हैं, जबकि पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए हैं. तस्वीर में उनके चेहरे पर चिंता और मां के प्रति बेपनाह अपनापन साफ झलक रहा है. 

पवन सिंह ने इस इमोशनल तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- "माई हमार दुनिया." ये कैप्शन उनके मां के प्रति गहरे लगाव और इस मुश्किल वक्त में उनकी भावनाओं को बयां करता है. 

पवन सिंह के खास दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी उनकी मां के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हुए अस्पताल से एक तस्वीर साझा की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पवन सिंह की पूज्य माता जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, हम सब मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं, भगवान उन्हें जल्द से जल्द सेहतमंद करें. हे ईश्वर कृपा बनाए रखना."

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सासू मां की फोटो शेयर करते हुए लिखा- भगवान से यही प्रार्थना है कि आपको जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ करें. आपको उत्तम स्वास्थ और लंबी उम्र दें. 

पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी के बेहद करीब हैं और अक्सर कहा करते हैं कि उनका इस दुनिया में उनकी मां के अलावा और कोई नहीं है, जो कुछ भी है वो उनकी मां है. छठ पूजा हो या कोई पारिवारिक आयोजन, पवन हमेशा मां के आंचल की छांव में नजर आते हैं. हाल ही में अपने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में भी पवन सिंह ने मां के पैर दबाते हुए इमोशनल होकर कहा था कि "माई खत्म तो पवन खत्म." उन्होंने कहा था कि अगर उनकी मां को कुछ हो गया तो वे भी जिंदा नहीं रहेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement