scorecardresearch
 

पवन सिंह को हुई बड़ी 'बीमारी'? गुस्से में फेंकी रिपोर्ट, तेज प्रताप यादव ने लगाई जनसभा

भोजपुरी बवाल नामक नया रियलिटी शो 2 अगस्त से टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हो रहा है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे जैसे पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव शामिल हैं.

Advertisement
X
क्यों टेंशन में पवन सिंह? (Photo: PTI)
क्यों टेंशन में पवन सिंह? (Photo: PTI)

इन दिनों टेलीविजन-ओटीटी पर रियलिटी शो की भरमार है. 2 अगस्त से टेलीविजन पर नया रियलिटी शो दस्तक देने वाला है, नाम है भोजपुरी बवाल. भोजपुरी बवाल में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं. पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसे सितारे एक ही छत के नीचे एकसाथ दिखेंगे. शो में तेज प्रताप यादव भी हिस्सा ले रहे हैं. शो के प्रोमो ने सोशल मीडिया पर गदर काट रखी है. आइए देखते हैं कि नए प्रोमो में कौन सा बवाल हुआ है. 

तेज प्रताप ने लगाई जनसभा 
नए प्रोमो में तेज प्रताप दमदार स्टाइल में एंट्री लेते हैं, उनकी एंट्री पर तेज प्रताप भइया जिंदाबाद के नारे लगने लगते हैं. तेज प्रताप जनसभा में पहुंचते हैं और जनता को बांसुरी बजाकर सुनाते हैं. इसके बाद वो एक छात्र से बांसुरी बजाने के लिए कहते हैं. छात्र बांसुरी बजाने की कोशिश करता है, लेकिन नाकामयाब रहता है. वो उससे कहते हैं कि अरे इसे जूठा मत करो. वो छात्रों से उनकी समस्या पूछते हैं और उन्हें योगा करने की सलाह भी देते हैं. 

पवन सिंह को हुई बीमारी
भोजपुरी बवाल के दूसरे प्रोमो में पवन सिंह सोफे पर अपने करीबियों के साथ बैठे हुए थे. वो थोड़े परेशान दिखे. इसके बाद उनसे पूछते हैं कि रिपोर्ट सही आएगी ना. एक शख्स कहता है कि आपके साथ इतने लोगों की दुआएं हैं. आपको कुछ होगा क्या. पवन सिंह कहते हैं कि यार मुझे सोचने की बीमारी है. मैं इतना सोचता हूं ना. 

भोजपुरी बवाल के दोनों प्रोमो देखकर फैन्स की हंसी छूट रही है. अब बस इंतजार शो शुरू होने का है. 

Advertisement

इसके बाद एक शख्स उनकी रिपोर्ट लेकर कमरे में आता है. पवन सिंह पूछते हैं कि रिपोर्ट में क्या आया. शख्स कहता है कि रिपोर्ट हम देख सकते हैं. इसके बाद वो एलाक्सा से पूछता है कि TLC मतलब क्या होता है. जवाब मिलता है कि टेंडर, लविंग और केयरिंग. पवन सिंह उससे पूछते हैं कि बताओ किडनी ठीक है ना. जवाब ना मिलने पर वो रिपोर्ट जमीन पर फेंक देते हैं और डॉक्टर से बात करते हैं. डॉक्टर ये जानकर हैरान रह जाता है कि वो एलाक्सा से उनकी बीमारी पूछ रहे थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement