scorecardresearch
 

पवन सिंह को आया गुस्सा, आम्रपाली दुबे का झटका हाथ! देखते रह गए तेज प्रताप यादव

भोजपुरी के मशहूर सितारों का नया टीवी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' जल्द आने वाला है, जिसमें पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और निरहुआ जैसे दिग्गज शामिल हैं.

Advertisement
X
शो की क्लिप वायरल (Photo: Social Media)
शो की क्लिप वायरल (Photo: Social Media)

भोजपुरी के सारे दिग्गज सितारे अपना एक टीवी रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं. शो का नाम भोजपुरी बवाल है. भोजपुरी बवाल में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और निरहुआ जैसे तमाम सितारे हैं. स्टार्स से भरी महफिल में बिहार की राजनीति का जाना-माना चेहरा तेज प्रताप यादव भी नजर आएंगे. 

शो की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है. पर इंटरनेट शो की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें आम्रपाली, काजल राघवानी, पवन सिंह और तेज प्रताप दिखाई दे रहे हैं. 

भोजपुरी बवाल का वीडियो वायरल 
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में आम्रपाली डाइनिंग टेबल पर बैठकर किसी से बात करती नजर आ रही हैं. उनके सामने तेज प्रताप और काजल बैठी हुई हैं. पवन सिंह टहलते हुए हॉल में एंट्री करते हैं. आम्रपाली उन्हें देखती हैं, लेकिन वो अपनी बातें जारी रखती हैं. पवन सिंह, आम्रपाली के बगल में आकर खड़े हो जाते हैं. आम्रपाली पावर स्टार का हाथ पकड़ने लगती हैं, लेकिन पता नहीं उन्हें किस बात पर गुस्सा आया और वो वहां चले गए. 

वीडियो देखकर पता चल रहा है कि पावर स्टार अपने टशन में और वो शो में किसी को भाव नहीं देने वाले. तेज प्रताप भी पवन सिंह का टशन देखते ही रह गए. पिछले कुछ सालों से पवन सिंह और तेज प्रताप के बीच अनबन देखने को मिल रही है. दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं. ऐसे में दोनों का एक ही शो में हिस्सा लेना फैन्स को चौंका गया है.  भोजपुरी बवाल में फैन्स पवन सिंह और तेज प्रताप की टक्कर देखने के लिए तैयार हैं.  

Advertisement

इससे पहले पवन सिंह को राइज एंड फॉल शो में देखा गया था. शो में पवन सिंह का रियल साइड फैन्स को खूब पसंद आया था. इसके बाद टीवी शोज में उनकी डिमांड बढ़ गई. 

ये पहला रियलिटी शो है, जिसमें सारे भोजपुरी दिग्गज एक ही छत के नीचे दिखेंगे. सारे बड़े सितारों को एक रियलिटी शो में देखना दिलचस्प होने वाला है. शो में सभी की रियल पर्सनैलिटी भी देखने को मिलेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement