scorecardresearch
 

बड़े पर्दे पर फिर धूम मचाएंगे निरहुआ, फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' की सामने आई पहली झलक

दिनेश लाल यादव की नई फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 का ऐलान हो चुका है. ये उनकी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है, जिसकी पहली झलक सामने आई है. एक्टर की ये फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई जा रही है.

Advertisement
X
हिट फिल्म का सीक्वल ला रहे निरहुआ
हिट फिल्म का सीक्वल ला रहे निरहुआ

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, प्रोड्यूसर प्रेम राय और डायरेक्टर अनंजय रघुराज अपनी नई फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 को लेकर चर्चा में हैं. इसका पहला लुक जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इसे लार्जर देन लाइफ सीन्स, मजबूत कहानी और ग्रैंड विजुअल्स के दम पर तैयार किया जा रहा है.

पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. उसके बाद से ही लोग इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मेकर्स का कहना है कि पटना से पाकिस्तान 2 पहले से कहीं ज्यादा एक्शन, इमोशन और मजे से भरी होगी. फिल्म में हर फ्रेम में मेहनत और हर सीन में इमोशन्स दिखाई देंगें. 

धुरंधर अवतार में फिर लौटेंगे दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'

इस बार निरहुआ मेन हीरो की भूमिका में होंगे. उनके साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय और कई अन्य शानदार एक्टर्स भी अहम रोल में नजर आएंगे. निरहुआ ने कहा कि ये फिल्म उनके लिए बहुत खास है. पहली फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था. इस बार वो और भी बड़े स्तर पर, बहुत मजबूत कहानी और धमाकेदार एक्शन के साथ फिल्म बना रहे हैं. इसमें एक्शन, देशभक्ति और भावनाओं का अच्छा मिश्रण होगा.

Advertisement

निरहुआ को पूरा भरोसा है कि दर्शक इस फिल्म को भी पहले जैसा ही प्यार देंगे और ये भोजपुरी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बनाएगी. लोग मान रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है. प्रोड्यूसर प्रेम राय ने बताया कि इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है. ये पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़ी और बेहतर होगी.

दर्शकों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए कहानी, तकनीक और प्रेजेंटेशन पर खास ध्यान दिया गया है. डायरेक्टर अनंजय रघुराज ने कहा कि फिल्म में अच्छी कहानी के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक संदेश भी होगा, जो दर्शकों को दिल से छू लेगा. फिल्म को लेकर दर्शकों का जोश लगातार बढ़ रहा हैय फिल्म इंडस्ट्री के जानकार भी इसे आने वाली बड़ी हिट मान रहे हैं. अब देखना ये है कि निरहुआ की फिल्म अपने पहले पार्ट की सफलता को कितना आगे ले जा पाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement