scorecardresearch
 

मोदी के साथ मंच साझा करेंगे एनडी तिवारी: रोहित शेखर

रोहित शेखर के मुताबिक वो लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन बीजेपी पहले ही यहां से उम्मीदवार उतार चुकी है. लिहाजा वो पार्टी के आदेश के मुताबिक चुनाव में किस्मत आजमाएंगे.

Advertisement
X
बीजेपी में शामिल हुए एनडी तिवारी, रोहित शेखर
बीजेपी में शामिल हुए एनडी तिवारी, रोहित शेखर

कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एनडी तिवारी बुधवार को अपने पुत्र रोहित शेखर के साथ आज बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी में उनका स्वागत किया.

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद रोहित शेखर ने आजतक संवाददाता मंजीत सिंह नेगी के साथ खास बातचीत की. शेखर ने बताया कि उनकी मां उज्जवला तिवारी भी बीजेपी की सदस्य बन गई हैं.


इस फैसले की वजह पूछे जाने पर शेखर का कहना था कि कांग्रेस पिछले कुछ सालों से उनके पिता की अनदेखी कर रही थी. इसलिए उनके परिवार ने पीएम मोदी के साथ आने का फैसला किया. उन्होंने तिवारी और मोदी दोनों को विकास पुरुष बताया.

प्रचार में उतरेंगा तिवारी परिवार
रोहित शेखर के मुताबिक वो लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन बीजेपी पहले ही यहां से उम्मीदवार उतार चुकी है. लिहाजा वो पार्टी के आदेश के मुताबिक चुनाव में किस्मत आजमाएंगे. शेखर की मानें तो एनडी तिवारी आने वाले चुनाव में मोदी के साथ मंच साझा करेंगे.

Advertisement


वहीं रोहित शेखर से मिलने आये उत्तराखंड बीजेपी के नेता भगत सिंह कोश्यारी ने भी आजतक से बातचीत में कहा कि एन डी तिवारी और उनका परिवार अब बीजेपी के साथ है. एन डी तिवारी की विरासत का लाभ अब बीजेपी को मिलेगा.

Advertisement
Advertisement