दिल्ली की सत्ता पर काबिज अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा के बाद अब आगे के चुनावों में किस्मत आजमाएगी. आप अब इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के अलावा 2018 में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने आजतक से बातचीत में बताया कि AAP अगले साल होने वाले इन बीजेपी शासित राज्यों में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
आजतक ने मनीष सिसोदिया से जब पूछा कि केजरीवाल सरकार के मंत्री अभी चुनावों में व्यस्त रहेंगे तो दिल्ली का काम कौन देखेगा, इसके जवाब में मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में उनके काम के आधार पर ही आम आदमी पार्टी इस साल के अलावा अगले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी.