scorecardresearch
 

बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं केजरीवाल के शपथ ग्रहण में

मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंचीं. एक्ट्रेस गुल पनाग और एक्टर जावेद जाफरी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे.

Advertisement
X
पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल
पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री के रूप में के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंचीं. एक्ट्रेस गुल पनाग और एक्टर जावेद जाफरी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे. गुल पनाग चंडीगढ़ से के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, जबकि जावेद जाफरी ने लखनऊ से की तरफ से लोकसभा के लिए किस्मत आजमाई थी.

एक्टर अयूब खान और शेखर सुमन भी रामलीला मैदान में मौजूद थे. ऐतिहासिक में लोगों की भारी भीड़ के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने AAP नेता अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

जाफरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं यहां रामलीला मैदान में इस क्षण का गवाह बनने आया हूं, क्योंकि हम यहां राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि इसे बदलने के लिए हैं.’ जाफरी शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए शनिवार तड़के दिल्ली पहुंचे थे.

शेखर सुमन ने कहा कि उनका यहां रामलीला मैदान आना उनकी सहज वृत्ति और अंतरदृष्टि है. उन्होंने कहा, ‘यह सीधे मेरे दिल से निकला है. इसलिए, मैं उठा और यहां चला आया. मैं इस व्यक्ति (केजरीवाल) को उसकी ईमानदारी के लिए पसंद करता हूं. इसके पीछे कोई राजनीतिक अभिप्रेरणा नहीं है.’

Advertisement

अभिनेता अयूब खान ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का समर्थन किया है. केजरीवाल ने सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु को छुआ है जो कि भ्रष्टाचार है.

- इनपुट भाषा से

Advertisement
Advertisement