विवादित बयानों की फेहरिस्त में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का एक और बयान शामिल हो गया है. भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे सिद्धू ने कहा कि ऐसा छक्का मारो कि मोदी हिन्दुस्तान के बाहर जाकर मरे. भोपाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण यानी कि 12 मई को मतदान है. इस वक्त यहां जोर-शोर से प्रचार चल रहा है.
भोपाल में दिग्विजय सिंह का मुकाबला बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला, इसी दौरान वे विवादित बयान भी देते चले गए. सिद्धू ने कहा, "जब मैं जवान था, अभी भी जवान हूं...छक्का मारता था तो बॉल बाउंड्री पार...तुम मुझसे तगड़े हो भोपाल वालों, राजा भोज की नगरी वालों तुम मुझसे तगड़े हो...ऐसा छक्का मारो की मोदी हिंदुस्तान के बाहर मरे...वह मारा मोदी को बाहर उड़ा दिया."
Congress leader Navjot Singh Sidhu in Bhopal: Macchar ko kapde pehenana, haathi ko godh mein jhulana aur tumse sach bulwana asambhav hai Narendra Modi
— ANI (@ANI)
सोमवार को ही सिद्धू ने कहा था कि एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या चौकीदार बना सकता है. पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सिद्धू ने सोमवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में कहा कि अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा.
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के नरसिंहपुर में सोमवार को एक जनसभा में कांग्रेस नेता सिद्घू ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की आलोचना की. सिद्धू ने कहा कि देश में तीन मोदी हैं, इनमें से नीरव मोदी और ललित मोदी देश से भाग गए और तीसरा मोदी देश में वादा खिलाफी कर रहे हैं." उन्होंने लोगों को आगाह करने वाले लहजे में कहा कि देश में रोजगार खत्म हो गया, नौजवान खत्म हो गया, किसान खत्म हो गया और अगर दोबारा मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो हिंदुस्तान ही खत्म हो जाएगा.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर