scorecardresearch
 

'BJP के झंडे वाली कारें स्ट्रॉन्ग रूम के पास कैसे गईं', ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में फिर हंगामा

पश्चिम बंगाल में सत्ता की लड़ाई का केंद्र अब पोलिंग बूथ से हटकर स्ट्रॉन्ग रूम बन गया है, जहां सभी EVM कड़ी निगरानी में रखे गए हैं. TMC कार्यकर्ताओं ने बंगाल के VVIP सीट भवानीपुर में आरोप लगाया है कि बीजेपी के झंडे वाली दो कारें स्ट्रॉन्ग रूम के कंपाउंड में घुस गईं.

Advertisement
X
बंगाल के भवानीपुर विधानसभा में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी. (Photo: PTI)
बंगाल के भवानीपुर विधानसभा में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती से पहले एक बार फिर से हंगामा हुआ है. इस बार ये हंगामा सीएम ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में हुआ है. टीएमसी ने आरोप लगाया है कि दो वैसे कारों को उस कंपाउंड में घुसने की अनुमति दी गई है, जिन पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था. 

यह घटना उसी सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल में हुई है जहां गुरुवार रात को ममता बनर्जी चार घंटे धरने पर बैठी थीं.  ममता ने  स्ट्रॉन्ग रूम में बिना इजाज़त लोगों के घुसने का आरोप लगाया था. 

पोलिंग खत्म होने के साथ ही पश्चिम बंगाल में सत्ता की लड़ाई मौजूदा TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर में बदल गई है. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता राज्य भर में स्ट्रॉन्ग रूम की सिक्योरिटी पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं. 

BJP के झंडे वाली दो कारें अंदर घुसीं- TMC

मतगणना सोमवार को सुबह 8 बजे शुरू होगी. ममता बनर्जी ने बार-बार "नतीजों के दिन से पहले गिनती में गड़बड़ी और EVM से छेड़छाड़" का डर जताया है. 

रविवार सुबह काउंटिंग सेंटर से 100 मीटर दूर कैंप कर रहे TMC वर्कर्स ने आरोप लगाया कि BJP के झंडे वाली दो कारें अंदर घुस गईं और स्ट्रॉन्ग रूम के पास चली गईं. 

Advertisement

 एक TMC कार्यकर्ता ने कहा, "मौके पर मौजूद CAPF के लोग बिना वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ के किसी भी गाड़ी या इंसान को काउंटिंग सेंटर के अंदर नहीं आने दे रहे हैं. तो फिर यह कार जिसे हमने पिछले कुछ दिनों से नहीं देखा है, उसे अंदर कैसे आने दिया गया? जब हमने विरोध किया, तो सेंट्रल फोर्स ने हमें 100 मीटर दूर जाने को कहा."

TMC ने दावा किया कि वहां तैनात पुलिसवालों ने वादा किया था कि गाड़ी को मौके से हटा दिया जाएगा, लेकिन वह कुछ देर वहीं रही. 

कार में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं: EC

चुनाव आयोग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि कार हरीश मुखर्जी रोड से गुज़र रही थी और सिक्योरिटी फोर्स और पुलिस की चेकिंग के बाद उसमें कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने पर उसे जाने दिया गया. 

बता दें कि चुनाव गुजर जाने के बाद भी बंगाल में कई स्थानों पर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा हो रहा है.

कई स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा

गुरुवार रात शहर के सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल समेत दो काउंटिंग सेंटर पर तब बड़ा ड्रामा हुआ जब TMC नेताओं ने 29 अप्रैल को खत्म हुए विधानसभा चुनावों के सीलबंद EVM वाले स्ट्रॉन्ग रूम में ट्रांसपेरेंसी की कमी और कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया.

Advertisement

TMC नेताओं और उम्मीदवारों शशि पांजा और कुणाल घोष ने गुरुवार शाम खुदीराम अनुशीलन केंद्र काउंटिंग सेंटर के बाहर धरना दिया और TMC एजेंटों की गैर-मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर गैर-कानूनी गतिविधियों का आरोप लगाया. 

हावड़ा में TMC ने स्ट्रॉन्ग रूम के पास एक जगह पर पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट द्वारा किए जा रहे रेनोवेशन के काम का विरोध किया, और EC ने काम को कुछ समय के लिए रोक दिया. 

शनिवार को पश्चिम बर्धमान के आसनसोल कॉलेज और नॉर्थ 24 परगना ज़िले के बारासात गवर्नमेंट कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले, जहां TMC वर्कर्स ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि CCTV कैमरे कई मिनट तक बंद रहे.

EC ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सर्विलांस कैमरे बिना रुके काम कर रहे थे. 

BJP प्रवक्ता सजल घोष ने पत्रकारों से कहा कि बंगाल के लोगों को यह मज़ेदार लग रहा है कि TMC जो गलत तरीकों और जबरदस्ती के तरीकों से चुनाव जीतती थी अब हर तरह के "बेबुनियाद आरोप" लगा रही है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement