scorecardresearch
 

तमिलनाडु में AIADMK-BJP कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, कल चेन्नई में होगा ऐलान

तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी के बीच पीयूष गोयल के चेन्नई दौरे से सीट बंटवारे पर सस्पेंस खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं. बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच सीट बंटवारे का 23 मार्च को ऐलान हो सकता है.

Advertisement
X
पीयूष गोयल 23 मार्च को चेन्नई में बीजेपी-अन्ना द्रमुक के बीच सीट बंटवारे की अंतिम घोषणा करेंगे. (File Photo: X/@BJP4India)
पीयूष गोयल 23 मार्च को चेन्नई में बीजेपी-अन्ना द्रमुक के बीच सीट बंटवारे की अंतिम घोषणा करेंगे. (File Photo: X/@BJP4India)

तमिलनाडु में आगामी चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 23 मार्च को टिकट बंटवारे पर एक अहम बैठक में हिस्सा लेने चेन्नई जाएंगे. यह जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने तिरुनेलवेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी.

नागेंद्रन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ उच्चस्तरीय बातचीत के बाद गठबंधन और सीट शेयरिंग की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. उन्होंने कहा, 'पीयूष गोयल कल चेन्नई आ रहे हैं, उनके साथ बैठक के बाद सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी.' इस बीच बीजेपी और सत्तारूढ़ डीएमके के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के ‘दिल्ली’ वाले तंज पर पलटवार करते हुए नागेंद्रन ने कहा कि डीएमके बीजेपी के बढ़ते प्रभाव से घबराई हुई है.

उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि मुख्यमंत्री दिल्ली से इतना डर क्यों रहे हैं. चाहे हम बैठक बेंगलुरु में करें या दिल्ली में, डीएमके में घबराहट साफ दिखती है.' उन्होंने इस आरोप को भी खारिज किया कि एआईएडीएमके या अन्य दल दिल्ली के इशारे पर काम कर रहे हैं. केंद्र सरकार के योगदान का जिक्र करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तमिलनाडु को लगभग 14 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: हवा-पानी सब जहर! तमिलनाडु के गांवों में फैला बीमारियों का कहर... टॉक्सिक एयर से लोगों को सांस की तकलीफ

उन्होंने तूतीकोरिन एयरपोर्ट विस्तार और त्रिची एयरपोर्ट प्रोजेक्ट जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों का उदाहरण दिया. नागेंद्रन ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने ‘गांजा’ के बढ़ते प्रचलन और विलाथिकुलम में एक स्कूली छात्रा पर हमले की घटना का जिक्र करते हुए सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दिल्ली पर बयान देने के बजाय नशे पर रोक और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ‘पांचवें मोर्चे’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी नया दल या गठबंधन बनाने की आजादी है, लेकिन फिलहाल राज्य में सबसे ज्यादा असर सिर्फ गर्मी का है. अपनी उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने भरोसा जताया कि तिरुनेलवेली की जनता उनके साथ है और बीजेपी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव हैं और नतीजे 4 मई को घोषित होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement