उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि यूपी में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और सीएम योगी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं और ब्राह्मण हमारे साथ हैं. बीजेपी का एजेंडा सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विश्वास का है. लखनऊ में आयोजित पंचायत आजतक के मंच पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी जन कल्याणकारी योजनाएं सभी के लिए है. बीजेपी का कार्यकर्ता हमेशा राज्य की जनता के लिए तत्पर रहता है.
ब्रजेश पाठक ने राममंदिर में चढ़ावा चोरी पर कहा कि इससे कोई नैरेटिव बदलेगा नहीं, कोई बचेगा नहीं, कानूनी कार्रवाई होगी. ये ट्रस्ट का काम है. कोई भी दोषी न बचे ये सरकार का दायित्व है.
डिप्टी सीएम ने राज्य के विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति पर उंगली उठाना इन्हीं का काम है. हमेशा ये हमारी आस्था पर हमले करते आए हैं. इन जालीदार टोपी लगाने वाले से पूछिए कि धन्नीपुर में मस्जिद बनाने के लिए चंदा जो जमा हुआ उसका क्या हुआ. क्या विपक्ष इसका हिसाब मांगे. जो मदरसे चल रहे हैं उसकी फंडिंग कहां से हो रही हैं. इसका हिसाब मांगे.
उन्होंने कहा कि हम हिसाब देने को तैयार हैं. लेकिन ये जवाब दें. उनसे जवाब मांगा जाना चाहिए. हमारे राम खराब हैं, और तुम्हारे बड़े मियां अच्छे हैं. ये कहां से चलेगा.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जहां रुपया नगद है वहां गड़बड़ी है, गड़बड़ी पकड़ी गई. लेकिन आप बताएं कितने मौलाना पकड़े गये. उन्होंने कहा कि 2012 में पहली बार सपा की सरकार बनी, आतंकियों पर से मुकदमे क्यों वापस लिए गए. जबाव दे समाजवादी पार्टी. आतंकियों से मुकदमे वापस लेंगे, मुस्लिम तुष्टिकरण करेंगे.
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि सपा को आगे आना चाहिए और कृष्ण का मंदिर बनाना चाहिए, मथुरा में. वे बन जाएं सनातन के ठेकेदार. शुरू करें मथुरा में काम. उन्होंने कहा कि ये पूंजीवादी पीडीए हैं. सत्ता पाएंगे तो घर भरेंगे और नाम करेंगे पीडीए का. ये समाजवादी पार्टी के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते हैं.
समाजवादी पार्टी क्यों नहीं कहती है कि जहां जहां मदरसों में अराजकता हो रही है वहां हम फंडिंग की जांच कराएंगे. पीएम मोदी सबके लिए घर बनवा रहे हैं. इन्होंने क्या किया. हम जिंदा के लिए मकान बना रहे हैं वे कब्रिस्तान की बाउंड्री करवा रहे हैं. क्या मुर्दे वहां से भाग जाएंगे. मुर्दों को ताले में बंद क्यों किया आपने. समाजवादी पार्टी बताए कि कब्रिस्तान की बाउंडी क्यों करवाई. क्या मुर्दे भागेंगे वहां से. समाजवादी पार्टी ने सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री क्यों करवाई, क्या मुर्दे वहां से भागेंगे. इसका जवाब उन्हें देना चाहिए.
बीजेपी नेता ने कहा कि जहां रुपैया है, वही गड़बड़ी है, हम कार्रवाई करेंगे, वक्फ की संपत्तियों में लूट मची है, एक बार भी समाजवादी पार्टी ने बोला? यूपी के लोग एसपी से ऊब चुके हैं.
डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में 5 बजते-बजते अम्मा कहने लगती थी बिटिया लौट आओ. आज रात 12 बजे भी हमारी बिटिया हजरतगंज में आइस्क्रीम खाती है, कहीं कोई दिक्कत नहीं.
सपा की ओर से 300 सीटें जीतने के दावे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि दावे पर कोई टैक्स है क्या, कोई भी करे. सरकार में राहुल भी रहे हैं, रात को नींद नहीं आ रही है, काठ की हांडी दो बार नहीं चढ़ती. यूपी में इन लोगों ने गुमराह किया कि 8000 महिलाओं के खाते में डालेंगे और गुमराह कर वोट ले लिया. बताएं हर जिले में मिनी सीएम नहीं होता था?
उन्होंने कहा कि बिहारी जी का कारिडोर बनना चाहिए, मुरली बजनी चाहिए. हमलोग निमित मात्र हैं, करने वाला दूसरा है. सीएम की लोकप्रियता इतनी है कि हर जिले में चर्चा होती है कि हमारे नेता ने दिखाया है कि गवर्नेंस क्या होता है. ये खनिज, एक्साइज लूट रहे थे. हमारे मुख्यमंत्री ने खजाने में डाल दिया. संगठन में सब लोग साथ है, कोई दिक्कत नहीं है.