scorecardresearch
 

यूपी में बीजेपी का 'मिशन 2027': मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा, क्या है 'मेगा माइक्रोमैनेजमेंट' प्लान?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन के नेतृत्व में मेगा प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार किया गया है. पार्टी ने दिवाली के बाद चुनावी शंखनाद करने की रणनीति बनाई है, जिसके तहत 18 मंडलों में पीएम मोदी की रैलियों के साथ-साथ बूथ स्तर पर 50-50 परिवारों से संपर्क साधने का माइक्रोमैनेजमेंट प्लान लागू किया जाएगा.

Advertisement
X
यूपी के सियासी रण में पीएम मोदी और अमित शाह उतरेंगे (Photo-ITG)
यूपी के सियासी रण में पीएम मोदी और अमित शाह उतरेंगे (Photo-ITG)

उत्तर प्रदेश की सत्ता में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने अपनी सियासी एक्सरसाइज शुरू कर दी है. बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिशन-2027 को फहत करने का रोडमैप रखा है. अब बीजेपी ने मेगा प्लान को जमीन पर अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर रही है.

बीजेपी की स्ट्रैटेजी पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. माइक्रोमैनेजमेंट के तहत पार्टी यूपी के घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचने, बूथ लेवल तक संगठन को एक्टिव करने और अलग-अलग टीमों के साथ तालमेल बनाने का प्लान बनाया है.

यूपी की सियासी जमीन पर बीजेपी के कार्यकर्ता मोर्चा संभालेंगे तो राजनीतिक माहौल गरमाने का काम पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संभालेंगे. अमित शाह रैली के साथ-साथ रुठे नेताओं को मनाने और जीत के समीकरण को तय करने का काम करेंगे. दिवाली के बाद से बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज कर देगी.

मोदी-शाह का मिशन यूपी प्लान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सियासी माहौल को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह गरमाने के लिए उतर रहे हैं. बीजेपी ने यूपी चुनावी तैयारियों को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह को फ्रंटफुट पर रखने की रणनीति बनाई है. पीएम मोदी की सूबे के सभी 18 मंडल क्षेत्र में रैली कराने की योजना पार्टी ने बनाई है.

Advertisement

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी में चुनावी मोर्चा संभालेंगे. पहले चरण में शाह यूपी में क्षेत्रवार सभाओं और बूथ सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.

बीजेपी ने यूपी को जिन 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में बांट रखा है, जिसमें पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध, कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र में रैली करने और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सियासी समीकरण साधने की कवायद करेंगे. इसके बाद यूपी के सभी जिलों में अमित शाह की रैली कराने की योजना बनाई जा रही है.

नड्डा, राजनाथ, नितिन नवीन की रैली

अमित शाह और पीएम मोदी ही नहीं बल्कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  और अन्य सीनियर नेताओं के भी यूपी के सियासी रणभूमि में उतारने की रणनीति पार्टी ने बनाई है. बीजेपी ने 20 नवंबर के बाद चुनावी माहौल को गरमाने की तैयारी बनाई है, जिसके लिए पीएम मोदी की पहली रैली पश्चिमी यूपी से शुरू होगी. इसके बाद अलग-अलग मंडल में पीएम मोदी विकास की सौगात देने के साथ-साथ रैली करके सियासी माहौल बनाने का काम करेंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में चुनावी सभाएं करेंगे, जिनका प्लान भी बनाया जा रहा है. यूपी चुनाव 2027 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की सभी मंडलों में जनसभा का प्लान है. सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही जिला स्तर पर रैलियों में जुटे हुए हैं. नितिन नवीन यूपी के जिला और विधानसभा स्तर पर रैली करेंगे और सियासी माहौल बनाने का प्लान है.

Advertisement

बीजेपी का माइक्रोमैनेजमेंट प्लान

यूपी में बिगड़े समीकरण को दुरुस्त करने और उपजी नाराजगी को दूर करने के लिए बीजेपी के माइक्रोमैनेजमेंट शुरू कर दिया है. यूपी बीजेपी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और पार्टी के प्रभारी विनोद तावड़े मिशन-2027 में जुट गए हैं. तावडे ने कहा, 'यूपी चुनाव माइक्रोमैनेजमेंट पर टिका है और चुनाव की तैयारियां समय पर या तय समय से पहले पूरी करके हम 2017 से भी बेहतर नतीजे पा सकते हैं.' इस तरह यूपी में हर वोटर्स तक पहुंचने की रणनीति है.

विनोद तावड़े का कहना है कि पार्टी की ओर से डोर टु डोर जनसंपर्क की योजना तैयार की जा रही है. इसके लिए महिला, युवा, नए मतदाता, लाभार्थी किसान, छोटे व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, पूर्व सैनिक और सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से संपर्क किया जाएगा. यूपी में हर घर संपर्क अभियान के तहत एक कार्यकर्ता 50 परिवारों तक पहुंचेगा. इस तरह बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को 50-50 परिवारों तक पहुंचने का निर्णय लिया गया है.

बीजेपी ने जेन-जी वोटरों की वोटरों में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्रजेंस बढ़ाने की सलाह दी है. इसके तहत कार्यकर्ता क्षेत्र में चलने वाले अभियानों के संबंध में सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो और टेक्स्ट पोस्ट करेंगे. विनोद तावड़े ने कहा कि जिला स्तर पर समन्वय टोली का निर्माण किया जाएगा. यह टोली जिला स्तर पर अभियानों की समीक्षा करेगी

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement