असम विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने लगी है. असम की सियासत में बयानबाजी भी तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए मतदाताओं से बदलाव की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस बार असम की जनता को “अली बाबा और 40 चोरों” को रोकना होगा. खड़गे ने बतायी कि “अली बाबा दिल्ली में बैठा है और उसके 40 चोर जगह-जगह फैले हुए हैं”, जिन्हें जनता अपने वोट से रोकेगी.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर कुशासन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” का वादा करने वाली सरकार अब “डबल धोखा” और “डबल भ्रष्टाचार” की सरकार बन चुकी है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता से सवाल किया कि क्या वे ऐसे इंसान को वोट देंगे जो धोखा देता है, झूठ बोलता है, जमीनें चोरी करता है, दूसरों का पैसा हड़पता है और जिसका परिवार करप्शन में लिप्त है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे शख्स के लिए यहां आकर वोट मांगते हैं.
खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने असम में भ्रष्टाचार का जाल फैला दिया है, जहां हर जगह केवल रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि BJP कहती है, असम में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन असलियत में ये डबल लूट की सरकार है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने असम और नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत काम किया है. लेकिन नरेंद्र मोदी और हिमंत ने जनता के लिए काम नहीं किया, जनता से विश्वासघात किया.
कांग्रेस की असम के लिए प्रमुख गारंटियां
कांग्रेस ने चुनावी वादों के तहत कई सामाजिक और आर्थिक योजनाओं की घोषणा की है:
बता दें, असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी.