HRD जल्द ही ऑनलाइन IIT-PAL नाम से एक नई व्यवस्था आरंभ करने जा रहा है. इसके तहत छात्रों को फ्री में IIT की कोचिंग देने की व्यवस्था की जाएगी. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को यह घोषणा की है.
उन्होंने कहा, 'ऑनलाइन IIT-PAL के तहत हम इंजीनियरिंग करने के इच्छुक छात्रों को फ्री में कोर्स से जुड़ी सामग्री, ट्यूटोरियल, डिस्कशन फोरम और अन्य टेस्ट उपलब्ध कराएंगे. इसके लिए HRD जल्द ही सबसे बेहतर पाठ्य सामग्री को एकत्रित करेगा.'
गौरतलब है कि सरकार के इस फैसले से ऐसे बच्चों को फायदा मिलेगा जो महंगी कोचिंग ले पाने में सक्षम नही हैं.
सूत्रों के अनुसार कुछ टीवी चैनल्स ने इस प्रयास के लिए सरकार से हाथ मिलाने की बात कही है. ने कहा है कि इससे उन बच्चों को मदद मिलेगी जो इस तरह के कांपटीटिव एग्जाम्स को पास करने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें गाइडेंस नहीं मिल पाती. इस कारण से आत्महत्या के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है.