नब्बे के दशक में जब भारतीय उपमहाद्वीप में सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान की उपाधि दी जा रही थी. ठीक उसी दौर में साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी की पूरी दुनिया दीवानी हो रही थी. बच्चे उसकी तरह कैच लेना चाहते थे. डाइव लगाना चाहते थे. उस खिलाड़ी का नाम जॉन्टी रोड्स है. ऐसा लगता था जैसे उनके शरीर में हड्डियां ही नहीं हैं. इस जबरदस्त फील्डर का जन्म साल 1969 में 27 जुलाई के रोज ही हुआ था.
1. आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इस शख्स को मिरगी के दौरे आते थे लेकिन उनकी फील्डिंग पर इससे जरा भी असर नहीं पड़ा.
2. उन्हें इंडिया से इस कदर प्यार है कि वे और उनकी पत्नी मेलेनी ने अपनी बच्ची का नाम इंडिया रखा है.
3. वे दक्षिण अफ्रीका की का भी हिस्सा रह चुके हैं.
4. साल 1992 वर्ल्ड कप में पहले दौड़कर और फिर उड़कर उन्होंने इंजमाम उल हक को आउट किया. इससे पूरी दुनिया उनकी हो गई.
5. उन्होंने साल 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 कैच लिए. जो विकेट कीपर के अलावा किसी फील्डर का सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.