scorecardresearch
 

देश का पहला PM जिसे दुनिया चाचा नेहरू के नाम से जानती है...

जवाहर लाल नेहरू को पूरी दुनिया एक ऐसे शख्स के तौर पर जानती है जो एक बेहतरीन राजनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन पिता, एक बेहतरीन पति और साथ ही साथ एक बेहतरीन इंसान थे. साल 1964 में वे 25 मई के रोज ही दुनिया से रुखसत हुए थे.

Advertisement
X
Jawahar Lal Nehru
Jawahar Lal Nehru

भारत के भीतर जवाहर लाल नेहरू को ऐसे शख्स के तौर पर जाना जाता है जिसने गुट निरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी. जिसने देश को न्यूक्लियर तौर-तरीकों में बढ़ाने की शुरुआत की. जिसने देश में बांधों की एक नई श्रृंखला खड़ी कर दी. जिन्हें गांधी की परंपरा का वाहक कहा जाता है. वे साल 1964 में 25 मई के रोज दुनिया से रुखसत हुए थे.

1. उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए 11 बार नामित किया गया था.

2. ऊंची कॉलर वाली जैकेट को लेकर उनकी पसंद ने नेहरू जैकेट को बना दिया.

3. उन्होंने इंदिरा गांधी को 146 पत्र लिखे, जिसे उनकी किताब ग्लिंपसेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री में पढ़ा जा सकता है.

4. दिल्ली के लाल किला पर तिरंगा फहराने वाले वे पहले शख्स बने.

5. श्याम बेनेगल की टेलीविजन सीरीज भारत एक खोज उनकी किताब पर आधारित थी.

Advertisement

6. नेहरू ने कहा था कि एक पल आता है जब एक युग खत्म होता है और लंबे वक्त से दबाकर रखी गई राष्ट्र की आत्मा को मिलती है.

Advertisement
Advertisement