scorecardresearch
 

आज है रोनाल्‍डो का जन्‍मदिन, जानिये कितने गोल दाग चुके हैं अब तक...

आज के दिन हुआ था दुनिया के बेस्‍ट फुटबॉलर किस्‍ट‍ियानो रोनाल्‍डो का जन्‍म. जानिये उनके बारे में रोचक बातें...

Advertisement
X
दुनिया का सबसे अच्‍छा फुटबॉलर किस्‍ट‍ियानो रोनाल्‍डो
दुनिया का सबसे अच्‍छा फुटबॉलर किस्‍ट‍ियानो रोनाल्‍डो

आज के दिन हुआ था दुनिया के बेस्‍ट फुटबॉलर किस्‍ट‍ियानो रोनाल्‍डो का जन्‍म. जानिये उनके बारे में रोचक बातें...


एक ऐसा फुटबॉलर, जिसकी रफ्तार के आगे सामने वाले गश खा जाते हैं. जिसे लोग फुटबॉल का बादशाह कहते हैं... जी हां, हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर किस्‍ट‍ियानो रोनाल्‍डो के बारे में...


दुनिया के सबसे अच्‍छे फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्‍डो का जन्‍म आज के दिन साल 1985 में हुआ था.

रोनाल्‍डो जितने अच्‍छे खिलाड़ी हैं, उनका व्‍यक्‍त‍ित्‍व भी उतना ही बेहतरीन है. उनके जीवन में कई ऐसी रोचक बातें हैं, जिन्‍हें जानकर हैरान हो जाएंगे आप...


उनका नाम पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति रोनाल्‍ड रीगन से प्रेरित है.

रोनाल्‍डो पुर्तगाल की राष्‍ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्‍तान हैं और वो रियल मैड्रिड के लिए भी खेलते हैं.


शानदान खेल के लिए उन्‍हें फीफा वर्ल्‍ड कप प्‍लेयर ऑफ द ईयर और यूरोपीय यूईएफए बेहतरीन खिलाड़ी समेत कई बड़े अवॉर्ड मिले हैं.

Advertisement

उनकी फ्री किक की स्‍पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्‍यादा होती है. जिसे रोक पाना हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं है.


2015 में उन्‍होंने अपना 500वां गोल दागा, जिसमें क्‍लब और देश के लिए किए गए गोल शामिल हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement