scorecardresearch
 

Bihar Board 2019: प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे देखें

Bihar Board Intermediate Exam 2019: प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. जानें- कब से होगी परीक्षा...

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

Bihar Board Intermediate Exam 2019: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं के लिए होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड घोषित कर दिए हैं.  जो छात्र ये परीक्षा देने वाले हैं वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.online पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें, छात्र 7 जनवरी से 10 जनवरी 2019 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा 15 जनवरी, 2019 से शुरू होगी और 25 जनवरी को समाप्त होगी.

कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल के हेडमास्टर और प्रिसिंपल की ओर से दिया जाएगा. बोर्ड ने निर्देश देते हुए कहा है कि हेडमास्टर और प्रिंसिपल यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों के हस्ताक्षर और स्कूल स्टैम्प लगाने के बाद छात्रों को दिए जाएं.  बता दें, एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा जिन्होंने सेंटअप परीक्षा पास कर ली है.

Advertisement

Bihar Board 2019: 12वीं की डेटशीट

बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की जाएगी. बता दें, 12वीं कक्षा की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होगी और 16 फरवरी तक चलेगी. वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी. बिहार बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाओं को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. शिफ्ट इस प्रकार है:-  पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से दोपहर 12:45  बजे.  दूसरी शिफ्ट: दोपहर 1:45 से शाम 5:00 बजे.  बता दें, परीक्षा का समय 3 घंटे होगा. वहीं 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा.

Advertisement
Advertisement