scorecardresearch
 

Bihar Board: देखें TOPPERS List, जमुई के स्‍कूल से 6 बच्‍चे टॉप 10 में

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम आज दोपहर जारी कर‍ दिए गए हैं. जानिए किसने किया है इस बार टॉप

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम आज दोपहर जारी कर दिए गए हैं. इस साल कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले 10 छात्रों में से 6 एक ही स्‍कूल से हैं. ये स्‍कूल जमुई में है और इसका नाम है सिमुलतला स्‍कूल. इसे राज्‍य के बेस्‍ट स्‍कूलों में गिना जाता है.

बिहार स्‍कूल एग्‍जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया है कि इस साल 51 प्रतिशत पास हुए हैं. साथ ही फर्स्‍ट डिवीजन में 14 प्रतिशत बच्‍चे पास हुए हैं. 2nd डिवीजन में 27 प्रतिशत बच्‍चे और 3rd डिवीजन में 9.33 प्रतिशत बच्‍चे पास हुए हैं.


ये हैं टॉपर्स
पहले स्‍थान पर प्रेम कुमार हैं, जो लखीसराय से हैं. उसने 500 में से 465 अंक ह‍ासिल किए हैं. दूसरे नंबर पर भव्‍या कुमारी हैं, जो जमुई से हैं. उसने 500 में से 464 प्रतिशत हासिल किए हैं. तीसरे नंबर हैं हर्षिता कुमारी, जो जमुई से हैं. हर्षिता ने 500 में से 452 अंक प्राप्‍त किए हैं.

Advertisement

टॉप 10 की लिस्‍ट (सभी के कुल अंक 500 में से हैं)
1. प्रेम कुमार- गोविंद हाई स्कूल- 465 अंक
2. भव्या कुमारी- सिमुलतला आवासीय विद्यालय- 464 अंक
3. हर्षिता कुमारी-सिमुलतला आवासीय विद्यालय-462 अंक
4- अनिल कुमार राय-कारकुन लाल हाईस्कूल-460 अंक
5- शुभम कुमार पांडे-एसजेआर हाईस्कूल, बिशुनपुर-460 अंक
6-शिवम कुमार- सिमुलतला आवासीय विद्यालय- 460 अंक
7-दीपालोक कौशिक- सिमुलतला आवासीय विद्यालय- 459 अंक
8-मानव गोपाल- सिमुलतला आवासीय विद्यालय- 458 अंक
9-सत्यजीत कुमार- आरपीएस हाईस्कूल, पोखरिया- 458 अंक
10-प्रज्ञा आनंद-सिमुलतला आवासीय विद्यालय-458 अंक

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
- ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं.
- Bihar board Class 10 matric results 2017 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें.
- रिजल्‍ट दिखेगा, इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement