scorecardresearch
 

यारों के यार हैं मनवीर, इन खूबियों से जीता बिग बॉस 10...

मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस के 10वें सीजन को जीतकर इतिहास रच दिया है. वे पहले ऐसे कॉमन मैन हैं जिन्‍होंने शो जीता है. आखिर क्‍यों मनवीर को लोगों ने इतना पसंद किया, आप भी जानिए...

Advertisement
X
मनवीर गुर्जर
मनवीर गुर्जर

'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर ने साबित कर दिया है कि सिपंल रहकर भी जीवन में सफलता पाई जा सकती है. मनवीर समय के साथ खुद को बदलना जानते हैं. जानते हैं उनकी ऐसी खूबियों को, जिससे लोग उनके दीवाने बन गए.


हमेशा सीखने की चाह
शो जीतने के बाद मनवीर ने कहा कि बिग बॉस में रहते हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. वे शो में आम आदमी कंटेस्टेंट यानी इंडियावाले के तौर पर शामिल हुए थे. पर धीरे-धीरे वे लोगों की पसंद बन गए.

कभी हार नहीं मानते
मनवीर सुबह पांच बजे सोकर उठते हैं और उठते ही डेयरी खोलते हैं. दरअसल, कई बिजनेस आजमाने के बावजूद वह किसी में सफल नहीं रहे. इसके बाद उन्होंने डेयरी का काम शुरू किया. पर हार नहीं मानी. इसलिए आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं.

Advertisement

समय के साथ बदलाव
घर में मनवीर ने खुद कई बार कहा कि वे अपने घर में एक गिलास उठाकर यहां से वहां नहीं रखते थे और यहां वह सारा काम कर रहे हैं. रिजल्ट अनाउंस होने से कुछ देर पहले मनवीर ने कहा, 'पहले जब घर में कोई मुझे कुछ भी बोलता था तो मुझे गुस्सा आ जाता था लेकिन अब घरवालों की अहमियत का पता चला है.'

दोस्‍ती की और निभाई भी
मनवीर ने मोना और मनु से दोस्‍ती की और वे यारों के यार निकले. पूरे सीजन उन्‍होंने दोस्‍ती के लिए सब कुछ किया. मनु के लिए बढ़ी हुई दाढ़ी कटवा दी. दोस्‍त मोना की शादी में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया.

सच का साथ और अच्‍छा व्‍यहवार
जिस चीज को लोगों ने सबसे ज्‍यादा सराहा, वह था मनवीर का अच्‍छा स्‍वभाव. उन्‍होंने हमेशा ही सबको साथ रखकर आगे चलने की बात कही. यही नहीं उनका अच्‍छा व्‍यवहार भी जीत का कारण बना.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement