scorecardresearch
 

यूपी में प्राइमरी स्कूलों में होगी 73 हजार टीचर्स की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि वह करीब 73 हजार पदों पर टीचर्स नियुक्ति के लिए जरूरी औपचारिकताओं को जल्द ही पूरा करेगी.

Advertisement
X
Teacher
Teacher

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि वह करीब 73 हजार पदों पर टीचर्स नियुक्ति के लिए जरूरी औपचारिकताओं को जल्द ही पूरा करेगी.

प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए चार चरणों में काउंसलिंग के बाद 72 हजार 825 खाली पदों के लिए जिलेवार ज्वाइनिंग लेटर जारी किए जा चुके हैं.’

उन्होंने कहा कि अब तक 43 हजार 651 प्रशिक्षु टीचर्स ने ज्वाइन भी लिया है जबकि शेष काली पदों के लिये नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया चल रही है.

कांग्रेस सदस्य अनुग्रह नारायण सिंह ने यह मामला उठाते हुए प्राइमरी स्कूलों में खाली पदों पर भर्ती की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी. चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने कई जिलों से आवेदन किया था. उन्हें ज्वाइनिंग लेटर जारी किया गया है. अब उनके ज्वाइन करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement