scorecardresearch
 

13 साल के बच्चे ने बनाया सोलर बाइक, रातों रात हो गया फेमस

हरियाणा के रेवाड़ी में रहने वाले 13 साल के लड़के ने गजब की बाइक बनाई है. जो सोलर ऊर्जा से चल रही है. सूरज की रोशनी से चलने वाली इस बाइक की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Advertisement
X
13 years old boy make solar bike haryana
13 years old boy make solar bike haryana

13 साल के भारतीय बच्चे ने सोलर बाइक बनाकर यह साबित कर दिया कि सफलता पाने की कोई उम्र नहीं होती. हुनर है तो आपको दुनिया में कही भी और किसी भी उम्र में सफलता मिल सकती है.

जहां एक ओर देश के दिग्गज साइनटिस्ट सोलर एनर्जी से चलने वाली मशीनों को बनाने में जुटे हुए हैं, वहीं हरियाणा का रहने वाला एक 13 साल के बच्चे ने एक ऐसी बाइक तैयार दी है जो पूरी तरह सोलर एनर्जी की मदद से चलती है. सूरज की रोशनी से चलने वाली इस बाइक की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा है.

 

हरियाणा के रहने वाले इस 13 साल के बच्चे का नाम अवनीत कुमार है.

अवनीत सोलर पावर से चलने वाली कार बनाने का सपना देखते हैं. अवनीत का मानना है कि इसे बनाने में टाटा नैनो कार से भी कम खर्च आएगा.

Advertisement

अवनीत ने जिस बाइक को तैयार किया है उससे धुंआ नहीं निकलता और इसलिए पर्यावरण और प्रदूषण के लिहाज से भी बेहतरीन है.

वहीं दूसरी ओर यह खबर भी आ रही है कि वैज्ञानिकों ने ऐसी बाइसाइकल तैयार कर ली है, जिसे सोलर ऊर्जा के जरिये चलाया जाना संभव होगा और यह जल्दी ही बाजार में भी उतरने वाली है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement