scorecardresearch
 

UPTET 2026: पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की आउट, upessc.net पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन व‍िंडो का लिंक भी एक्टिव कर दिया है. अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की में दिए गए किसी सवाल या जवाब पर कोई संदेह या विसंगति नज़र आती है, तो वे 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती/आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

Advertisement
X
इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 14 जुलाई तक मौका (Representative Image/File)
इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 14 जुलाई तक मौका (Representative Image/File)

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी और ज़रूरी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

आयोग ने प्राथमिक स्तर (Paper 1) और उच्च प्राथमिक स्तर (Paper 2) यूपी श‍िक्षक भर्ती की दोनों ही परीक्षाओं की आंसर-की एक साथ जारी की है.

14 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन व‍िंडो का लिंक भी एक्टिव कर दिया है. अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की में दिए गए किसी सवाल या जवाब पर कोई संदेह या विसंगति नज़र आती है, तो वे 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती/आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

ध्यान रहे कि तय समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों से मिली सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके आधार पर ही UPTET 2026 का फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा。

Advertisement

UPTET 2026 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.net पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे 'UPTET 2026 Provisional Answer Key' के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपनी परीक्षा के अनुसार संबंधित पेपर (Paper 1 या Paper 2) का चुनाव करें.
स्टेप 4: स्क्रीन पर आंसर-की की PDF खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें और अपने रिस्पॉन्स से मिलान करें.
स्टेप 5: यदि किसी सवाल पर आपत्ति है, तो वहीं दिए गए निर्धारित ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए 14 जुलाई से पहले अपनी आपत्ति सबमिट कर दें.

बता दें कि उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच एक्सपर्ट्स की टीम करेगी. यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो प्रोविजनल आंसर-की में सुधार करके फाइनल आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. इसके बाद आगे कोई और आपत्ति स्वीकार नहीं होगी.

UPTET 2026 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के शिक्षक भर्ती पदों पर आवेदन करने के लिए यह सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल आंसर-की और रिजल्ट के अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement