हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. आपको बता दें कि हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा में 109,780 छात्र शामिल हुए थे. जिसमें से 68,946 छात्रों ने ये परीक्षा पास की है. इस साल 62.8 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. बता दें, ये परीक्षाएं 7 मार्च और 20 मार्च के बीच आयोजित की गईं थी.
ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाएं
- 10वीं रिजल्ट के 'HPBOSE Class 10th Board Results 2018' लिंक पर क्लिक करें.
- अपना नाम, रोल नंबर और डेथ ऑफ बर्थ डालें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेना न भूलें.
लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा में दो लड़कियों ने टॉप किया है. जिसमें प्रितांजलि और अविंशका ने टॉप किया है.
आपको बता दें, पिछले साल 10वीं की परीक्षा 4 मार्च से 17 मार्च के बीच आयोजित की गई थी. कुल 67.15 फीसदी छात्र इस परीक्षा में सफल हुए थे. वहीं इससे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड 24 अप्रैल को 12वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है. 12वीं की परीक्षा में इस साल 98,281 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें कुल 68,621 छात्र पास हुए हैं.