GATE Result 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (IISc) बेंगलुरु आज गेट रिजल्ट (IISc GATE Result) जारी करने वाला है. जो उम्मीदवार, फरवरी 2024 में आयोजित हुई ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) में उपस्थित हुए थे, वे एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आईआईएससी बेंगलुरु की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेट्स चेक कर सकेंगे. हालांकि GATE 2024 का स्कोरकार्ड 23 मार्च 2024 को जारी होगा.
GATE का आयोजन इंजीनियरिंग, टेक्टनोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस और ह्यूमैनिटीज मास्टर्स प्रोग्राम कोर्स और डॉक्टरेट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होता है. गेट रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
How to Check GATE Result 2024: यहां देखें तरीका
स्टेप 1: IISC GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध GATE रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी.
स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक करें और रिजल्ट पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें.
स्टेप 6: आगे के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.
बता दें कि यह एंट्रेंस एग्जाम (GATE 2024) 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित किया गया था. उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं 16 फरवरी को जारी की गईं, और उत्तर कुंजी 19 फरवरी 2024 को जारी की गई थी. इसके बाद उम्मीदवारों को 25 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था और फाइनल आंसर-की 15 मार्च को जारी की गई थी. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईआईएससी गेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.