scorecardresearch
 

ICSE, ISC Result 2026 Declared: 10वीं में 99.18% और 12वीं में 98.13% छात्र पास, लड़कियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

CISCE ने 2026 के ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें 10वीं का पास प्रतिशत 99.18% और 12वीं का 98.13% रहा. लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12वीं में 99.45% और 10वीं में 99.37% पास प्रतिशत हासिल किया. छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
X
CISCE बोर्ड में बेट‍ियों ने मारी बाजी (Photo: PTI)
CISCE बोर्ड में बेट‍ियों ने मारी बाजी (Photo: PTI)

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने साल 2026 के लिए 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. इस साल भी बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं का दबदबा कायम रहा है. छात्र अब अपना स्कोरकार्ड results.cisce.org पर जाकर इंडेक्स नंबर और यूनिक आईडी के जरिए चेक कर सकते हैं.

कैसा रहा रिजल्ट 
ICSE (10वीं) पास प्रतिशत: इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.18% रहा है.
ISC (12वीं) पास प्रतिशत: 12वीं कक्षा में 98.13% छात्र सफल हुए हैं.
12वीं (ISC) में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि लड़कों का 98.64% दर्ज किया गया.
10वीं (ICSE) में भी लड़कियां 99.37% के साथ लड़कों (98.84%) से आगे रहीं.

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

कैप्चा कोड भरकर 'Show Result' पर क्लिक करें और मार्कशीट का प्रिंट ले लें.कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (Step-by-Step)
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए Index Number और Unique ID की जरूरत होगी. स्कोर चेक करने का तरीका नीचे दिया गया है. 
आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं.
अपने कोर्स (ICSE/ISC) का चुनाव करें.
अपना यूनिक आईडी (Unique ID) और इंडेक्स नंबर (Index Number) दर्ज करें.

इस पीडीएफ पर क्ल‍िक करके देखें पूरा रिजल्ट 

Advertisement

PDF देखें

इन वेबसाइट्स पर भी मिलेगी मार्कशीट
छात्र केवल मुख्य वेबसाइट ही नहीं, बल्कि इन पोर्टल्स पर भी अपना स्कोर देख सकते हैं:

cisce.org
results.cisce.org
digilocker.gov.in
web.umang.gov.in

बेटियों ने फिर मारी बाजी
पिछले सालों के ट्रेंड को बरकरार रखते हुए इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है. बीते वर्ष ISC में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% रहा था, जबकि लड़कों का 98.64% था. वहीं 10वीं (ICSE) में भी लड़कियां 99.37% के साथ आगे रही थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement