केंद्रीय चयन पर्षद ने सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 19,838 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. बता दें कि इस भर्ती के लिए 17,06,628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 13,30,121 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठे. लिखित परीक्षा की पास कर 99,690 लोग फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए चुने गए. जिसमें से शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए 79,932 अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर 19,838 फाइनल सेलेक्शन हुआ है.
इसमें से 17 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का भी चयन हुआ है.
कहां-कहां मिले नौकरी?
बिहार पुलिस- 16,852 उम्मीदवार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP - 2,986 उम्मीदवार
जेंडर के आधार पर- 12,509 पुरुष, 7,312 महिलाएं और 17 ट्रांसजेंडर
स्पेशल कोटा- 332 होमगार्ड और 190 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित
कैटेगरी वाइज सिलेक्शन लिस्ट
सामान्य वर्ग - 7,935
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 3,571
अनुसूचित जाति (SC) - 3,174
पिछड़ा वर्ग (BC) - 2,381
EWS वर्ग- 1,983
पिछड़ा वर्ग महिला (BCW) - 595
अनुसूचित जनजाति (ST)- 199
20 जून से होगी जॉइनिंग
केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चयनित अभ्यर्थियों को 20 जून, 2026 से 19 जुलाई 2026 के बीच संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी के कार्यालय में जॉइनिंग करनी होगी.नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों का कैरक्टर सर्टिफिकेट और मेडिकल कराई जाएगी.
6 चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा
वहीं, बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2025 की परीक्षा का आयोजन कुल 6 चरणों में हुआ था. केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने यह परीक्षा 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को आयोजित कराई थी. इसके लिए मार्च में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था.