scorecardresearch
 

Bihar Board 12th Result: आज खत्म हो सकता है इंतजार! बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट पर ये है अपडेट

biharboardonline.bihar.gov.in, Bihar Board 12th Result Date: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बीएसईबी जल्द ही 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र, बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Advertisement
X
Bihar Board Result 2023: जल्द जारी हो सकते हैं बिहार बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक तस्वीर -PTI)
Bihar Board Result 2023: जल्द जारी हो सकते हैं बिहार बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक तस्वीर -PTI)

Bihar Board 12th Result Date: बिहार बोर्ड ने सबसे पहले 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई हैं और अब रिजल्ट भी सबसे पहले जारी किया जाएगा. कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो चुका है. टॉपर्स वेरिफिकेशन का काम भी जल्द पूरा होने वाला है जिसके बाद 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट (BSEB Inter Result 2023) जारी करने की तारीख की घोषणा कर सकता है.

इससे पहले बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में पूछे गए 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव सवालों की आंसर-की जारी कर छात्रों से आपत्तियां मांगी थी. आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 06 मार्च थी. प्राप्त आपत्तियों की निस्तारण प्रक्रिया और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू हुआ था, जो जल्द खत्म होने वाला है.

Bihar Board 12th Result Latest Updates: Check Here

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

बिहार सेकेण्‍डरी एजुकेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट जारी करेगा. बोर्ड तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड 20 मार्च को या अगले सप्ताह में किसी भी दिन नतीजे घोषित कर सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Advertisement

How to Check Bihar Board Result Class 12th: यहां देखें तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाएं.
स्टेप 2: रिजल्ट जारी होने के बाद होम पेज पर 'Bihar Board 12th Result 2023' लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, उसपर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा, यहां लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे चेक करें.
स्टेप 5: छात्र आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकेंगे.

बता दें कि बीएसईबी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 01 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा सभी स्ट्रीम्स- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिए आयोजित की गई थी. इंटरमीडिएट परीक्षाओं में लगभग 13.18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो राज्य भर के 1,464 केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

 

Advertisement
Advertisement