scorecardresearch
 

कौन हैं तृषा कृष्णन? जिनकी विजय की जीत के बाद नहीं रुक रही चर्चा, पढ़ाई-लिखाई में भी हैं कमाल 

तमिल और तेलुगु सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं वजह है उनकी और विजय थलापति की दोस्ती. बता दें कि तमिलनाड़ु विधानसभा चुनाव में विजय ने प्रचंड जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. जीत के बाद रूमर्ड करीबी दोस्त तृषा उनसे मिलने पहुंची. इस बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर वह कितनी पढ़ी-लिखी हैं. 

Advertisement
X
Trisha Krishnan Education Career.(Photo: insta/@Trish)
Trisha Krishnan Education Career.(Photo: insta/@Trish)

बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इस बार तमिलनाड़ु में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. जनता ने क्षेत्रीय पार्टी को नकारते हुए एक्टर विजय थलपति को अपना चेहरा चुना है. उन्हें विजय की टीवीके पार्टी को सत्ता दी है. इस जीत के साथ ही साथ की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि राजनीति से सिनेमा का क्या मेल? तो बता दें कि तृषा उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और रूमर्ड करीबी दोस्त मानी जा रही हैं. इसके साथ ही वह विजय की जीत के बाद उनसे मिलने उनके घर पहुंची. इस बीच फैन्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर तृषा कितनी पढ़ी-लिखी हैं? 

कौन हैं तृषा कृष्णन?

वैसे तो तृषा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनका जन्म 4 मई 1983 को तमिलनाड़ु के चेन्नई में हुआ था. माना जाता है कि तृषा ने सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने चेन्नई के इथिराज कॉलेज फॉर विमेन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. हालांकि, वह क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन फिल्मों में रोल मिलने की वजह से पढ़ाई छोड़ दी.  

कॉलेज के दिनों में शुरू की मॉडलिंग 

मॉडलिंग के दौरान तृषा को फिल्में मिलना शुरू हो गई  उन्होंने साल 1999 में छोटे से रोल से तमिल फिल्मों में शुरुआत की. इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने अनी पहचान तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री में बनाई.  

पर्सनल लाइफ को लेकर रहती हैं चर्चा में

तृषा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. साल 2015 में उन्होंने बिजनेसमैन वरुण मनियन से हुई थी लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया. इस रिश्ते को लेकर तृषा ने बताया कि उन्होंने मुझे एक्टिंग छोड़ने की शर्त रखा था जिसके बाद उन्होंने सगाई तोड़ दी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement