scorecardresearch
 

अगस्त में किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें पूरी लिस्ट 

अगस्त 2026 में कई छुट्टियां होने वाली हैं क्योंकि इस महीने सार्वजनिक और शिक्षा अधिकारियों द्वारा घोषित छुट्टियां शामिल हैं. रविवार को छोड़कर कई छुट्टियां हैं. ऐसे में चलिए देख लेते हैं इसके लिए लिस्ट. 

Advertisement
X
अगस्त में कब-कब बंद रहेगा स्कूल.
अगस्त में कब-कब बंद रहेगा स्कूल.

अगस्त 2026 में छुट्टियों की एक लंबी लिस्ट आ गई है. इस महीने रविवार के अलावा कई त्योहारों और विशेष अवसरों की वजह से स्कूलों में छुट्टी रहेगी.ऐसे में छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार के साथ समय बिताने और कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. लगातार पड़ने वाली छुट्टियों को देखते हुए पहले से ही घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं. अगर आप भी अगस्त में स्कूल की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि इस महीने कब-कब स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, छुट्टियों संबंधित राज्य, शिक्षा बोर्ड और स्कूलों के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. 

कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

बता दें कि रविवार को छोड़कर इस महीने 2 से 3 दिन की छुट्टी मिल सकती हैं. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छुट्टी रहती है. हालांकि, स्कूलों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए कुछ समय के लिए स्कूल खुलता है. इसके बाद 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद के मौके पर छुट्टी रह सकती है. इसके बाद 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार की वजह से छुट्टी मिल सकती है. 

बना सकते हैं घूमने का प्लान 

अगस्त में त्योहारों और वीकेंड के कारण छात्रों को कुछ जगहों पर लंबा ब्रेक मिल सकता है. ऐसे में परिवार छोटी ट्रिप, धार्मिक यात्रा या किसी पर्यटन स्थल पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. हालांकि, यात्रा की योजना बनाने से पहले स्कूल द्वारा जारी छुट्टी की लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लें.

Advertisement

देखें छुट्टी की लिस्ट 

  • 2 अगस्त (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश. 
  • 9 अगस्त (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश. 
  • 15 अगस्त (शनिवार)- स्वतंत्रता दिवस. 
  • 16 अगस्त (रविवार)
  • 23 अगस्त (रविवार)
  • 26 अगस्त (बुधवार)- ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)
  • 28 अगस्त (शुक्रवार) – रक्षाबंधन के मौके पर. 
  • 30 अगस्त (रविवार) 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement