नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CUET PG 2026 एग्जाम 6 मार्च से शुरू होने वाला है. ऐसे में एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है, जो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर किया जाएगा. जिस भी उम्मीदवार ने पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं.
कब है परीक्षा?
NTA की ओर से जारी की गई नोटिस के मुताबिक, CUET-PG 2026 की परीक्षाएं 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कंप्यूटर के बेसिस पर होगी. साथ ही देशभर के विभिन्न केंद्रों पर इसका आयोजन 3 शिफ्टों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10.30 तक की होगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 से 2 बजे तक होगी. वहीं, तीसरी शिफ्ट शाम के 4 से 5.30 तक आयोजित होगी.
सिटी स्लिप हो चुकी है जारी
इस परीक्षा के लिए NTA ने 26 फरवरी 2026 को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है. इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में है. इससे छात्रों को समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी.
इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
इन बातों का भी रखें ध्यान
एडमिट कार्ड में छात्रों से जुड़ी सारी डिटेल होती है जैसे नाम, रोल नंबर, एग्जाम की डेट, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र का पता. ऐसे में उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वह परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड लेकर जाना न भूलें वरना उन्हें परीक्षा केंद्रों पर एंट्री नहीं मिलेगी. इसके साथ एक पहचान पत्र और फोटो लेकर जाना जरूरी है.