scorecardresearch
 

फिर सामने आई नीट में पेपर लीक की बात! SOG का बड़ा एक्शन,13 लोग लिए हिरासत में

नीट परीक्षा 2026 में पेपर लीक की आशंका के बीच राजस्थान एसओजी ने आईबी के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. बता दें कि इस साल नीट परीक्षा का आयोजन बेहद सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया था लेकिन बावजूद इसके पेपर लीक की बातें सामने आ रही है.   

Advertisement
X
NEET Paper Leak
NEET Paper Leak

देश की सबसे बड़ी मेडिकल की परीक्षा नीट में एक बार फिर से पेपर लीक होने की बात सामने आई है. 3 मई को आयोजित हुई नीट की परीक्षा में धांधली की आशंका जताई जा रही है. इसके चलते राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईबी से मिले इनपुट के बाद देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इस दौरान सीकर के नामी कोचिंग संस्थान से जुड़े करियर काउंसलर भी शामिल हैं. 

इनके पास से 300 प्रश्नों का एक गैस पेपर मिला है जिसमें नीट परीक्षा में पूछे गए 300 में से 140 सवाल हूबहू मिल रहे है. एसओजी को सीकर के एक कोचिंग के पास इस तरह के गेस पेपर होने की शिकायत मिली थी जिसके बाद कोचिंग के कैरियर काउंसिलर को गिरफ्तार किया गया है. 

यह जानकारी सामने आने के बाद से एसओजी सतर्क हो गई है. हालांकि, यह आधिकारिक तौर पर पेपर लीक है या नहीं इसका अंतिम फैसला एक्सपर्ट्स और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के फैसले के बाद लिया जाएगा. हिरासत में लिए गए लोगों में सीकर का राकेश मंडावरिया मुख्य कड़ी माना जा रहा है, जिसकी निशानदेही पर देहरादून से भी संदिग्धों को पकड़ा गया है.

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी परीक्षा

बता दें कि 3 मई को आयोजितत हुई नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी लेकिन फिर भी पेपर लीक की आशंका सामने आ रही है. प्रशासन की ओर से परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का यूज किया था. प्रशासन ने प्रश्नपत्रों के मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए जीपीएस (GPS) लगे गाड़ियों का यूज किया था. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर 5G जैमर्स और एआई आधारित कैमरों का सख्त पहरा था. उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया गया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement