scorecardresearch
 

IIT रुड़की ने दी सफाई, छात्रों को प्रदर्शन से रोकने वाला ईमेल नहीं, हर साल जारी होने वाली थी एडवाइजरी

IIT रुड़की ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर सफाई दी है जिनमें दावा किया गया था कि छात्रों को विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा न लेने के लिए ईमेल भेजा गया था. संस्थान ने कहा कि ये रिपोर्ट्स गुमराह करने वाली हैं और साफ किया कि इस मैसेज का मकसद छात्रों की शांतिपूर्ण गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना नहीं था. IIT रुड़की के मुताबिक, इस एडवाइज़री का मकसद कैंपस की सुरक्षा सुनिश्चित करना, एकेडमिक अनुशासन बनाए रखना और संस्थान के कामकाज में किसी भी तरह की रुकावट को रोकना था.

Advertisement
X
 IIT Roorkee ने जारी की सफाई.
IIT Roorkee ने जारी की सफाई.

IIT रुड़की ने छात्रों को विरोध-प्रदर्शन से रोकने वाले कथित ईमेल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस मामले में सामने आई कई मीडिया रिपोर्ट्स भ्रामक हैं. संस्थान के अनुसार, छात्रों और कर्मचारियों को भेजी गई सोशल मीडिया और सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़ी एडवाइजरी कोई नया निर्देश नहीं थी, बल्कि हर साल जारी की जाने वाली एक नियमित आंतरिक सलाह का हिस्सा था. संस्थान ने कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में इस एडवाइजरी को इस तरह पेश किया गया, मानो छात्रों को किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन या अपनी राय व्यक्त करने से रोका गया हो. IIT रुड़की ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि एडवाइजरी का उद्देश्य शांतिपूर्ण और वैधानिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना नहीं था. 

कैंपस के लिए जारी हुई थी एडवाइजरी 

IIT रुड़की के मुताबिक, इस तरह की सलाह का मुख्य उद्देश्य कैंपस की सुरक्षा बनाए रखना, शैक्षणिक माहौल को प्रभावित होने से बचाना और संस्थान के नियमित कामकाज में किसी तरह की बाधा न आने देना है. संस्थान ने कहा कि सभी छात्रों और कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और ऐसे किसी भी कदम से बचें जिससे संस्थान की व्यवस्था या सुरक्षा प्रभावित हो. 

.

वायरल पोस्ट के आधार पर किया गया था दावा  

हाल के दिनों में कुछ छात्र संगठनों और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर यह दावा किया गया था कि संस्थान ने छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहने को कहा है. इन खबरों के बाद IIT रुड़की ने आधिकारिक तौर पर सफाई जारी करते हुए कहा कि एडवाइजरी को गलत संदर्भ में पेश किया गया है. 

Advertisement

राय रखने से किसी ने नहीं रोका 

संस्थान वापस से दोहराया कि वह छात्रों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं लेकिन इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि सभी गतिविधियां कानून, संस्थान के नियमों और कैंपस की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जाएं. IIT रुड़की का कहना है कि एडवाइजरी का उद्देश्य केवल जिम्मेदार आचरण को बढ़ावा देना और शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना है, न कि किसी के शांतिपूर्ण अधिकारों को सीमित करना. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement