पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह और खींचतान के बीच अब प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. राजनीतिक गलियारों में यह बड़ा सवाल तैर रहा है कि आखिर पंजाब कांग्रेस की कमान अब किसे सौंपी जाएगी. सूत्रों के अनुसार, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग को पद से हटाया जा सकता है, और वे इस सिलसिले में दिल्ली आलाकमान से मुलाकात करने पहुंचे हैं. राजा वडिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो भी बदल लिया है, जिसमें उन्होंने खुद को पंजाब कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष बताया है. इस बीच पंजाब कांग्रेस के नेताओं में नाराजगी भी देखी जा रही थी, जिसे दूर करने के लिए सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.